Homeधर्म- कर्मBharat Times News 24। Bareilly Today News हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता...

Bharat Times News 24। Bareilly Today News हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा (Students Showcase Their Talent in Mehndi Competition on Hariyali Teej)

Bharat Times News 24। Bareilly Today News
हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
(Students Showcase Their Talent in Mehndi Competition on Hariyali Teej)

रिपोर्ट – डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।Bharat Times News 24। Bareilly Today News

मीरगंज, बरेली। हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर विद्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी लगाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा-10 की छात्रा शिफा ने प्रथम स्थान, कक्षा-9 की एलविन ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा-8 की छात्रा पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मकता की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष केतन गुप्ता, प्रबंधक रामपाल गुप्ता, उप प्रबंधक कुश गुप्ता तथा प्रबंध समिति की सदस्य रजनी गुप्ता एवं शिवानी गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता ने कहा कि, “हरियाली तीज जैसे पारंपरिक त्योहार हमारी संस्कृति और संस्कारों से विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य करते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को मंच मिलता है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक रामपाल गुप्ता ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं।

यह आयोजन केवल मेहंदी प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी समृद्ध परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहन देना निश्चित रूप से सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular