Homeबड़ी ख़बरेंLucknow Today News: वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड...

Lucknow Today News: वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड के गठन की मांग तेज, 2 मई को प्रदेशभर में होगा धरना (Demand for Service Security and Welfare Board for Unaided Teachers Intensifies; Statewide Protest on May 2)

Lucknow Today News:
वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड के गठन की मांग तेज, 2 मई को प्रदेशभर में होगा धरना
(Demand for Service Security and Welfare Board for Unaided Teachers Intensifies; Statewide Protest on May 2)

Lucknow Today News:
By-डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा( भारत टाइम्स न्यूज़ 24)
लखनऊ, 6 अप्रैल 2026।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राजपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज जय नारायण इंटर कॉलेज, लखनऊ के सभागार में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक सेवा सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड/आयोग के गठन की मांग राज्य सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र तथा महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 02 मई 2026 को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालयों पर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख मांगों में एनपीएस से संबंधित समस्याओं का समाधान, शिक्षकों के बकाया अवशेषों का भुगतान, लंबित पदोन्नतियों का निस्तारण, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों का समाधान, शिक्षकों को उत्पीड़न से संरक्षण तथा पुरानी पेंशन से आच्छादित शिक्षकों की एनपीएस कटौती को जीपीएफ खाते में जमा कराना शामिल है।
इसके अतिरिक्त शिक्षक नेताओं ने बताया कि चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की वापसी, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, समान कार्य के लिए समान वेतन, 22 मार्च 2016 की राज्य राजाज्ञा से आच्छादित एवं विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ तथा वंचित तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

बैठक में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं के पेंशन, जीपीएफ सहित अन्य देयकों के भुगतान की भी मंडलवार समीक्षा की गई।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के प्रदेशीय मंत्री श्री कृष्ण यादव के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी (एमएलसी) सहित सभी उपस्थित शिक्षक नेताओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में प्रमुख रूप से जगवीर किशोर जैन (पूर्व एमएलसी), इंद्रासन सिंह, ठाकुर प्रसाद यादव, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (पूर्व एमएलसी), डॉ. आर.पी. मिश्र, हेमराज सिंह गौर, शिवकुमार यादव, देव भाष्कर तिवारी, अवधेश सिंह, बृजेश राय, डॉ. आर.के. त्रिवेदी, ज्ञानेश कुमार राय, प्रभाकर राय सहित प्रदेश के विभिन्न मंडलों एवं जिलों के अध्यक्ष, मंत्री तथा राज्य परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular