Homeशिक्षाBareilly Today News: शिक्षा की अलख-संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल में गूंजा ‘हर...

Bareilly Today News: शिक्षा की अलख-संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल में गूंजा ‘हर बच्चा पढ़े’ का संकल्प (Education Awakening: “Every Child Must Learn” Echoes in Cluster-Level Shiksha Chaupal)

Bareilly Today News:
शिक्षा की अलख-संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल में गूंजा ‘हर बच्चा पढ़े’ का संकल्प
(Education Awakening: “Every Child Must Learn” Echoes in Cluster-Level Shiksha Chaupal)

By-डॉ स्नेह कुशवाहा(भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

Bareilly Today News:
मीरगंज, बरेली।
शासन के आदेशों के अनुपालन में न्याय पंचायत चुरई दलपतपुर के अंतर्गत संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन संविलियत विद्यालय हल्दी खुर्द, मीरगंज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। यह आयोजन नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी को पौधा भेंट कर, बैच लगाकर तथा सायमा अख्तर द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि “गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे”—यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।
शिक्षा चौपाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निपुण विद्यालयों के अध्यापकों एवं निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित बच्चों में कंपोजिट विद्यालय मुगरा की निधि सक्सेना एवं कंपोजिट विद्यालय चुरई दलपतपुर की प्रियंका श्रीवास्तव को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए।

ग्राम प्रधान राहत हुसैन ने भी अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने का आग्रह किया। नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार ने शिक्षा चौपाल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर बच्चा शिक्षित होकर देश का मजबूत स्तंभ बने, यही इस पहल का लक्ष्य है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहकर गतिविधि आधारित शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यापकों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका गर्ग ने किया। इस अवसर पर धर्मपाल, ओमेंद्र सिंह, कल्पना सिंह, नेहा सिंह, ज्योति यादववंशी, नीलम, उर्मिला, वीना तनेजा, मीनू शेखड़ी, अश्वनी कुमार, ज्ञानस्वरूप, बरखा जायसवाल, मो. नाजिम, ज्ञान सिंह, इसरार सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular