Meerganj, Bareilly News:
बाल प्रतिभा ने दिखाया खेल का जज़्बा-नंदगांव संकुल की क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों का उमड़ा उत्साह
🌿
“छोटे कदमों से निकली बड़ी उड़ान,
खेल के मैदान में गूंजा बच्चों का अरमान।”
Meerganj, Bareilly News:
मीरगंज/बरेली-राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज के प्रांगण में परिषदीय विद्यालयों की संकुल नंदगांव स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर खेल भावना का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में दौड़, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद जैसे अनेक खेलों का आयोजन किया गया।
👉प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में आहिल (प्रा वि नौसना) और आफिया (प्रा वि सुजातपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

👉100 मीटर दौड़ में अंशुल व तैयब्बा प्रथम रहे।
👉बालक वर्ग जूनियर में प्रेम (उ. प्रा. वि.,नंदगांव) ने प्रथम स्थान और अफनान (उ. प्रा. वि. रैया नगला) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
👉बालिका वर्ग में शाज़मी (कंपोजिट विद्यालय गुगई) ने प्रथम स्थान तथा जयबुन निशा (उ. प्रा. वि. नंदगांव) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
👉गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रेम ( उ. प्रा. वि., नंदगांव) और शाज़मी (कंपोजिट विद्यालय गुगई) को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन नोडल संकुल तेज बहादुर, विनोद गौतम, जितेंद्र राठौर, पुष्पेंद्र (खेल अनुदेशक), सानू सिंह, शाफिया परवीन, प्रीति, वीरेंद्र गंगवार, आसिम हुसैन (ब्लॉक अध्यक्ष), शवाब खान फरीद, अर्चना सिरोही, प्रियंका शर्मा, प्रभा, अर्चना चौधरी, मोहम्मद आलम, नफीस अहमद, सफीउद्दीन, रुचि देवी, जावेद अनवर, संजय कुमार, और सैयद फरहान अख्तर सहित अन्य अध्यापकों के सहयोग से संपन्न हुआ।
खेल कार्यक्रमों का आयोजन ए.आर.पी. राजेश कुमार गंगवार और अरविंद गंगवार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता पूर्ण होने के बाद विजेता छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागी बच्चों व अध्यापकों को जलपान कराया गया।
“नन्हे कदमों की ये पहली उड़ान,
भविष्य में गूंजेगा इनका नाम और पहचान।”
रिपोर्ट-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।







