Bharat Times News 24।Bareilly Today News
सेवा संकल्प अभियान में दिखे ‘मेरे सपनों का भारत’ के रंग, छात्र-छात्राओं ने चित्रों से गढ़ी राष्ट्र निर्माण की तस्वीर
(Students Paint Their Vision of a New India at ‘My Dream India’ Exhibition)
“My Dream India” चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई देशभक्ति और रचनात्मक प्रतिभा
By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)
Bareilly Today News
मीरगंज/बरेली।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को चयनित विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों की तहसील स्तरीय प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मीरगंज गोपाल कृष्ण गंगवार एवं उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मीरगंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर बनाए गए चित्रों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास और अपने कल्पनाशील भारत की तस्वीर को रंगों के जरिए जीवंत किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सोच ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने देश की अर्थव्यवस्था में हुए सुधारों का उल्लेख किया। वहीं उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों के चित्रों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज डॉ. जगदीश कुमार ने बताया कि विकास क्षेत्र मीरगंज के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी भानु शंकर गंगवार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे रचनात्मक एवं नवाचारी कार्यक्रमों को आवश्यक बताया।
चित्रकला प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान-

चित्रकला प्रतियोगिता के मीरगंज विकास क्षेत्र में संविलियत विद्यालय मुगरा की आफरीन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की काजल तथा निजी विद्यालय वर्ग में केएसजी इंटर कॉलेज की तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं फतेहगंज पश्चिमी विकास क्षेत्र से संविलियत विद्यालय खिरका की याशी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फतेहगंज की रोशनी एवं भूमिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
चयनित प्रतिभागियों को विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में निधि सक्सेना, जया लक्ष्मी शंखधार, फरीन, अनु एवं शालिनी राज रस्तोगी द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
मंच संचालन राजेश कुमार मिश्रा एवं नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमिक संदर्भदाता पूनम गंगवार, कुमुद कांत यादव, संगीता मित्तल, नोडल संकुल शिक्षक तेजपाल, आकाश सक्सेना, सर्वेश कुमार, अरविंद शर्मा, संजीव कुमार, संतोष कुमार, घनश्याम शर्मा एवं दिनेश मौर्य सहित अनेक शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन नीरज यादव एवं मीनाक्षी त्रिपाठी, रामसेवक, नीरज वर्मा, रमेश चंद्र पपने, वरुण गंगवार, राजकुमार यादव, संजय शर्मा, लालाराम, संगीता चौरसिया, धन सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषय विद्यार्थियों को केवल चित्र बनाने का अवसर नहीं देते, बल्कि उन्हें यह सोचने के लिए प्रेरित करते हैं कि वे भविष्य के भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं। रंगों और रेखाओं में उभरते बच्चों के सपने यह संकेत देते हैं कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की कल्पनाशीलता, शिक्षा, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच से भी तैयार होती है। ऐसे आयोजन प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को भी मजबूत करते हैं।





