Bharat Times News 24।Bareilly Today News
एसडीएम निधि शुक्ला ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, समसपुर में निकली मतदाता जागरूकता रैली
(SDM Nidhi Shukla Inspects Polling Booths, Voter Awareness Rally Organized in Samsapur)
By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)
Bareilly Today News |
मीरगंज/बरेली-
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान के अंतर्गत एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने समसपुर, छोटी सिमरिया एवं कपूरपुर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं। विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को जागरूक कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में ग्राम समसपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

एसडीएम निधि शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। सभी संबंधित कर्मचारी अभियान को गंभीरता से लेते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। उन्होंने आमजन से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की।
मतदाता जागरूकता लोकतंत्र की मजबूत नींव है। प्रशासन के साथ आम नागरिकों की सहभागिता से ही शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को सूची से जोड़ने का लक्ष्य पूरा हो सकता है।






