Homeशिक्षाBareilly Today News|Bharat Times News 24। राजपुर कला के सरदार भगत सिंह...

Bareilly Today News|Bharat Times News 24। राजपुर कला के सरदार भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो नवीन कक्षों एवं आधुनिक शौचालयों का लोकार्पण (Inauguration of Two New Classrooms and Modern Toilets at Sardar Bhagat Singh Higher Secondary School, Rajpur Kala)

Bareilly Today News|Bharat Times News 24।
राजपुर कला के सरदार भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो नवीन कक्षों एवं आधुनिक शौचालयों का लोकार्पण

(Inauguration of Two New Classrooms and Modern Toilets at Sardar Bhagat Singh Higher Secondary School, Rajpur Kala)

By-डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा,ब्यूरो चीफ – भारत टाइम्स न्यूज़ 24

Bareilly Today News
राजपुर कला (बरेली)। जिला निधि योजना वर्ष 2025-2026 के अंतर्गत सरदार भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजपुर कला में नव निर्मित दो कक्षा-कक्षों तथा बालक एवं बालिकाओं के लिए आधुनिक शौचालयों का लोकार्पण माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत द्वारा संचालित विद्यालयों को पठन-पाठन की बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित कर नए कलेवर में विकसित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश चंद्र गुप्ता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया।

प्रधानाचार्य डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में विद्यालय जीर्ण-शीर्ण अवस्था से निकलकर आधुनिक स्वरूप में परिवर्तित हुआ है। उनके नेतृत्व एवं सहयोग से विद्यालय शैक्षिक तथा सह-शैक्षिक गतिविधियों में लगातार नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है।

मुख्य अतिथि ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पांच पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जान मोहम्मद, अवर अभियंता पी.एन. पाण्डेय, शिक्षक शुभम पटेल, रितु कैम, अनिल कुमार, आशीष कुमार, मुनेंद्र पाण्डेय, उमेश चंद्र, संगम, रोहित गंगवार, मकेश कुमार, दीपक यादव, लिपिक सत्यवीर सिंह, कर्मचारी हरिओम चंद्र, उमेश, प्रदीप, कुलदीप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular