HomeUncategorizedBAREILLY TODAY NEWS|BHARAT TIMES NEWS 24। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली...

BAREILLY TODAY NEWS|BHARAT TIMES NEWS 24। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न (Grand Educational Seminar & Felicitation Ceremony Organized by Uttar Pradesh Principals Council Bareilly

BAREILLY TODAY NEWS|BHARAT TIMES NEWS 24।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
(Grand Educational Seminar & Felicitation Ceremony Organized by Uttar Pradesh Principals Council Bareilly)

By- Dr Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)

BAREILLY TODAY NEWS
बरेली। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, बरेली द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आज मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, बरेली के सभागार में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े वरिष्ठ प्रधानाचार्यों, नव नियुक्त प्रधानाचार्यों एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली की पत्रिका “उपायन” का विमोचन किया।

मुख्य अतिथि रश्मि पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक और प्रधानाचार्य समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिनके मार्गदर्शन में देश का भविष्य तैयार होता है। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण का सम्मान है।” उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रधानाचार्यों की भूमिका नई पीढ़ी को संस्कार और ज्ञान देने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समारोह के दौरान जनपद के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सरिता सक्सेना, आशा शुक्ला, डॉ. शरद कांत शर्मा, डॉ. अशोक कुमार गंगवार एवं डॉ. श्याम स्वरूप प्रमुख रहे।
इसके साथ ही नव नियुक्त सात प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, के पी आर सी कला केंद्र की दीपा शर्मा, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मनोरमा देवी, स्त्री सुधार कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या माया आर्या, कुंवर रनजीत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, पटेल इंटर कॉलेज धौरा के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह एवं एम जी एम इंटर कॉलेज बहेड़ी के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री डॉ. संदीप चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप इंदवार, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. एस. पी. पांडेय एवं प्रांतीय संयोजक डॉ. सुरेश रस्तोगी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि “प्रधानाचार्य केवल विद्यालय का प्रशासनिक प्रमुख नहीं होता, बल्कि वह शिक्षा व्यवस्था का मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी होता है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है।”
प्रदेश महामंत्री डॉ. संदीप चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि

“शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। परिषद सदैव शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करती रहेगी।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष के रूप में प्रदेश महामंत्री डॉ. मनोज कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रधानाचार्यों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता सुनील मिश्रा ने शिक्षा जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री डॉ. अजीत सक्सेना एवं सह जिला मंत्री डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पीलीभीत से डॉ. आर. पी. द्विवेदी एवं शोभा वर्मा ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लगभग 60 प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है।
सम्मान से ही गुरु का मान संभव है।”
कार्यक्रम का समापन शिक्षा, संगठन एवं सम्मान की भावना के साथ हुआ, जहाँ शिक्षाविदों ने एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular