HomeUncategorizedBAREILLY TODAY NEWS: लोकप्रियता के शिखर पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय,...

BAREILLY TODAY NEWS: लोकप्रियता के शिखर पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, सम्मान समारोहों का सिलसिला जारी (Rising Popularity of Bar President Ashok Kumar Upadhyay, Felicitation Ceremonies Continue)

BAREILLY TODAY NEWS:
लोकप्रियता के शिखर पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, सम्मान समारोहों का सिलसिला जारी
(Rising Popularity of Bar President Ashok Kumar Upadhyay, Felicitation Ceremonies Continue)

By- स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा (भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

BAREILLY TODAY NEWS:
मीरगंज, बरेली।
बार एसोसिएशन मीरगंज के वर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट की बढ़ती लोकप्रियता के चलते उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। अधिवक्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा रहा है, जिससे उनके नेतृत्व और कार्यशैली के प्रति लोगों का विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में मीरगंज स्थित हिंदुस्तान फार्मा पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू भारती, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश कुर्मी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरबाज सिद्दीकी, नगर पंचायत मीरगंज के सभासद राशिद हुसैन, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. फैजान, तथा भाजपा नेता महावीर नागर ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट, महासचिव हरीश कुमार लाखा एडवोकेट, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रथम एडवोकेट, सह सचिव प्रेमपाल मौर्य एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रियेंद्र चौधरी, देवेश कुमार एडवोकेट, मुराद बेग एडवोकेट, रईस अहमद एडववोकेट, नसीमुल हसन एडवोकेट तथा वीरेंद्र एडवोकेट को फूल मालाओं एवं नोटों के हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने सभी अधिवक्ताओं को भविष्य में भी इसी तरह समाज और न्याय व्यवस्था के लिए कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे बार एसोसिएशन मीरगंज के सभी अधिवक्ताओं का सम्मान है। हम सभी अधिवक्ता न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज के कमजोर व जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की एकता और सहयोग से ही बार एसोसिएशन मजबूत बनता है और आने वाले समय में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

मीरगंज बार एसोसिएशन में हाल के दिनों में जिस प्रकार से अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सक्रियता और आपसी समन्वय देखने को मिल रहा है, वह संगठन के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। लगातार हो रहे सम्मान कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि स्थानीय समाज और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों में भी बार एसोसिएशन की भूमिका को महत्व दिया जा रहा है। यदि यही सहयोग और एकजुटता बनी रही तो मीरगंज बार एसोसिएशन भविष्य में क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular