HomeUncategorizedBareilly Today News: त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज में बार एसोसिएशन मीरगंज के...

Bareilly Today News: त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज में बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत (Grand Felicitation of Newly Elected Office Bearers of Bar Association Mirganj at Trilok Chand Degree College)

Bareilly Today News:
त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज में बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
(Grand Felicitation of Newly Elected Office Bearers of Bar Association Mirganj at Trilok Chand Degree College)

By – डॉ. स्नेह कुशवाहा (भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली।
बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगणों के स्वागत–सत्कार का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा के सादर आमंत्रण पर त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज, फतेहगंज पश्चिमी, बरेली में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्षा श्रुति गंगवार (सुपुत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार), ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, गन्ना समिति अध्यक्ष तेजपाल फौजी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष होरीलाल गंगवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्प अर्पित कर एवं शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह में चौथी बार बार एसोसिएशन मीरगंज के अध्यक्ष निर्वाचित हुए एडवोकेट अशोक कुमार उपाध्याय, महासचिव एडवोकेट हरीश कुमार लाखा, उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद कुमार प्रथम, सह सचिव एडवोकेट प्रेमपाल मौर्य, ऑडिटर एडवोकेट अरविंद कुमार द्वितीय सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व बार अध्यक्ष सतीश चंद्र एडवोकेट, पूर्व महासचिव रईस अहमद एडवोकेट, नवीन कुमार सिंह एडवोकेट, रमेश सागर एडवोकेट, अभय गंगवार एडवोकेट, संजीव कुमार एडवोकेट, अवनीश गंगवार एडवोकेट तथा अरुण गंगवार एडवोकेट सहित बार के अनेक सम्मानित अधिवक्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि बार संगठन मीरगंज के इतिहास में यह पहला अवसर है जब नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं का इस प्रकार सम्मान किया गया है। उन्होंने माननीय विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत हुआ है तथा बार संगठन को नई ऊर्जा मिली है।

विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और समाज को न्याय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह टीम अधिवक्ता हितों के साथ-साथ आम वादकारियों के हितों की भी पूरी निष्ठा से रक्षा करेगी।

कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्षा श्रुति गंगवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बार एसोसिएशन मीरगंज की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सकारात्मक योगदान मिलेगा।

वहीं ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान करना समाज के न्याय और संविधान के प्रति सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित टीम अधिवक्ता समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं अधिवक्ताओं को भोजन व जलपान कराया गया और मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular