HomeUncategorizedमीरगंज की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान -आर पी इंटर कॉलेज...

मीरगंज की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान -आर पी इंटर कॉलेज की हिफ़्ज़ा फ़ातिमा बनी 1 दिन की तहसीलदार, कुर्सी पर बैठते ही निपटाए 8 मामले (Mirganj’s daughter brought honor to the district, R.P. Inter College’s Hifza Fatima became a one-day Tehsildar and resolved 8 cases as soon as she took office)

मीरगंज की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान -आर पी इंटर कॉलेज की हिफ़्ज़ा फ़ातिमा बनी 1 दिन की तहसीलदार, कुर्सी पर बैठते ही निपटाए 8 मामले

(Mirganj’s daughter brought honor to the district, R.P. Inter College’s Hifza Fatima became a one-day Tehsildar and resolved 8 cases as soon as she took office)


हौसले बुलंद हों तो किस्मत भी झुक जाती है,
मंज़िलें उसी की होती हैं जो मेहनत से मुकाम बनाती है।

बरेली। मीरगंज तहसील क्षेत्र के आरपी इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा हिफ़्ज़ा फ़ातिमा ने वह कर दिखाया जो हर बेटी के लिए प्रेरणा बन सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार की “बालिका सशक्तिकरण योजना” के तहत आयोजित कार्यक्रम में चयनित होकर हिफ़्ज़ा फ़ातिमा ने एक दिन की तहसीलदार बनकर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। तहसील मीरगंज के कार्यालय में पदभार संभालते ही हिफ़्ज़ा फ़ातिमा ने गंभीरता और ज़िम्मेदारी का परिचय देते हुए कुल 8 मामलों का निस्तारण किया।

कार्यभार संभालने के दौरान उन्होंने राजस्व से जुड़े आवेदनों को सुना, समाधान के निर्देश दिए और अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। उनकी समझ, निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता को देखकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनकी सराहना की।

मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने कही यह बात-

मीरगंज के वर्तमान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने हिफ़्ज़ा फ़ातिमा की प्रशंसा करते हुए कहा—

“हिफ़्ज़ा फ़ातिमा ने बेहद संजीदगी और आत्मविश्वास के साथ कार्य संभाला। जिस तरह से उन्होंने मामलों को समझते हुए त्वरित निर्णय लिए, वह काबिलेतारीफ है। यह पहल निश्चित रूप से बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।”

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर-

आरपी इंटर कॉलेज मीरगंज में हिफ़्ज़ा की इस उपलब्धि की खबर पहुंचते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गंगवार ने बधाई देते हुए कहा—

“हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय की छात्रा ने पूरे तहसील क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। हिफ़्ज़ा अनुशासित, प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रा रही हैं। आज उनकी सफलता छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”

प्रबंधक निरुपम शर्मा ने दी बधाई-

विद्यालय के प्रबंधक निरुपम शर्मा ने हिफ़्ज़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा—

“यह उपलब्धि सिर्फ हिफ़्ज़ा की नहीं बल्कि पूरे मीरगंज क्षेत्र की उपलब्धि है। बेटियाँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हम हिफ़्ज़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

समस्त स्टाफ ने दी शुभकामनाएँ-

आरपी इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षक और स्टाफ ने हिफ़्ज़ा फ़ातिमा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। शिक्षकों ने यह भी कहा कि हिफ़्ज़ा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं।


हिफ़्ज़ा ने कही दिल छू लेने वाली बात-

मीडिया से बातचीत करते हुए हिफ़्ज़ा फ़ातिमा ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा—

“यह दिन मेरी ज़िन्दगी का सबसे यादगार दिन है। मैंने हमेशा समाज और देश के लिए कुछ करने का सपना देखा है। मुझे खुशी है कि मुझे एक दिन ही सही पण प्रशासन का अनुभव मिला। आगे भी मैं इसी तरह मेहनत कर अपने माता-पिता, शिक्षकों और जिला का नाम रोशन करना चाहती हूँ।”

बेटी है तो सपने हैं, बेटी है तो उम्मीदें हैं,
जो थाम ले हौसले का दामन तो ऊँची उड़ानें भी मुमकिन हैं।

रिपोर्ट-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।
RELATED ARTICLES

Most Popular