Homeदेश - विदेशजापान में रहस्यमय वायरल संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित,...

जापान में रहस्यमय वायरल संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित, स्कूल–कॉलेज बंद, सीमाओं पर अलर्ट(A mysterious viral infection in Japan has heightened concerns, leading to a national health emergency declaration, closure of schools and colleges, and alerts at the borders)

जापान में रहस्यमय वायरल संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित, स्कूल–कॉलेज बंद, सीमाओं पर अलर्ट(A mysterious viral infection in Japan has heightened concerns, leading to a national health emergency declaration, closure of schools and colleges, and alerts at the borders)


टोक्यो/एजेंसी। जापान में तेजी से फैल रहे एक रहस्यमय वायरल संक्रमण को देखते हुए सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल (National Health Emergency) घोषित कर दिया है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए जापान के कई प्रांतों में स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं एयरपोर्ट और समुद्री बंदरगाहों पर सीमा सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और विदेश से आने वाले हर यात्री की अनिवार्य स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रोजाना लाखों लोगों की मेडिकल जांच की जा रही है।

सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस रहस्यमय वायरस के लक्षण तेज़ बुखार, गले में दर्द, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ और शरीर में अत्यधिक कमजोरी हैं। शुरुआती जांच में यह संक्रमण सामान्य इन्फ्लुएंजा या COVID-19 का रूप नहीं लगता, लेकिन सटीक पहचान के लिए वैज्ञानिक शोध जारी है।

✍️स्वास्थ्य आपातकाल में उठाए गए मुख्य कदम-

सभी प्राथमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय और विश्वविद्यालय बंद।

भीड़भाड़ वाले समारोहों, मेलों और राजनीतिक सभाओं पर रोक।

मॉल, सिनेमा, जिम और सार्वजनिक स्थानों पर सख्त निगरानी।

देशभर में अस्पतालों में विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाए गए।

सार्वजनिक परिवहन में मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य।

आपातकालीन स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू।


प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। जापान की सुरक्षा एजेंसियों को सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण का बाहर से फैलाव रोका जा सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी जापान की स्थिति को “गंभीर और चिंताजनक” करार देते हुए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। हालांकि WHO ने अभी इसे अंतरराष्ट्रीय महामारी घोषित नहीं किया है, लेकिन कहा है कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

डॉक्टरों की सलाह -विशेषज्ञों ने लोगों से अफवाहों से बचने और स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

✍️बिना जरूरत घर से बाहर न। निकलें।

✍️मास्क का उपयोग करें।

✍️हाथों की नियमित सफाई करें।

✍️भीड़ वाली जगहों से दूरी बनाएं।

✍️बुखार या खांसी होने पर तुरंत जांच कराएं।

रिपोर्ट-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular