Uttar Pradesh Education – Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Fri, 05 Jun 2026 13:31:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Bharat Times News 24।Bareilly Today News जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षक सम्मानित (Supervisors Achieving 100% Target in Census-2027 Honoured at Mirganj Tehsil) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-2027-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a5%8d/ Fri, 05 Jun 2026 13:31:51 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2676 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षक सम्मानित
(Supervisors Achieving 100% Target in Census-2027 Honoured at Mirganj Tehsil)

By-Dr Sneh Kushwaha।Bharat Times News 24।Bareilly Today News

मीरगंज, बरेली।
जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले पर्यवेक्षकों को शुक्रवार को तहसील सभागार मीरगंज में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों की कार्यनिष्ठा, अनुशासन और समयबद्धता की प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

सम्मान समारोह में उपजिलाधिकारी एवं उप जिला चार्ज अधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला तथा तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उन पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने निर्धारित क्षेत्रों में मकान सूचीकरण का कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण किया।

तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित कर्मचारियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ दिखाई दिया। वहीं अन्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों में भी बेहतर कार्य करने की नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना जैसा राष्ट्रीय महत्व का अभियान केवल टीम भावना, समर्पण और पारदर्शी कार्यशैली से ही सफल हो सकता है।

उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि देश की भावी योजनाओं और विकास नीतियों की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका बेहद अहम है।

उन्होंने कहा—
“आज सम्मानित हुए पर्यवेक्षकों ने यह साबित कर दिया है कि यदि जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाए तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जनगणना अभियान की सफलता कर्मचारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। हमें उम्मीद है कि अन्य कर्मचारी भी इनसे प्रेरणा लेकर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करेंगे।

तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने वाले पर्यवेक्षक अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य ने जनगणना अभियान को नई गति प्रदान की है।

उन्होंने कहा—
“समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही प्रशासनिक व्यवस्था की असली पहचान है। जनगणना जैसे विशाल राष्ट्रीय अभियान में जिन कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा से अपना दायित्व निभाया है, वे वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। ऐसे कर्मचारियों का सम्मान संगठन की कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाता है।”

कार्यक्रम के दौरान अन्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का भी उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जिम्मेदारी, पारदर्शिता और तत्परता के साथ जनगणना कार्य संपादित करें, ताकि जनगणना-2027 अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।

इस अभियान एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में तहसील स्टाफ कर्मचारी संदीप कुमार एवं गिरिजा शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने उनके सहयोग एवं समन्वय की भी सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना-2027 अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया तथा सम्मानित पर्यवेक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

जनगणना किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जाती है। ऐसे में मीरगंज तहसील प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना निश्चित रूप से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

आज के दौर में जहां सरकारी कार्यप्रणाली पर अक्सर सवाल उठते हैं, वहीं इस प्रकार के सम्मान समारोह यह संदेश देते हैं कि मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी की पहचान आज भी प्रशासनिक व्यवस्था में मौजूद है। यदि इसी प्रकार कर्मचारियों का उत्साहवर्धन होता रहा तो जनहित से जुड़े अभियान निश्चित रूप से और अधिक प्रभावी बनेंगे।

]]>
भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | बरेली टुडे न्यूज़। मीरगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का महाअभियान, विधायक से लेकर प्रशासन तक सबने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प (Grand Green Drive in Meerganj on World Environment Day, Leaders and Administration Unite for Environmental Protection) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%bc-24-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%80/ Fri, 05 Jun 2026 13:03:03 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2671 भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | बरेली टुडे न्यूज़।
मीरगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का महाअभियान, विधायक से लेकर प्रशासन तक सबने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
(Grand Green Drive in Meerganj on World Environment Day, Leaders and Administration Unite for Environmental Protection)

रिपोर्ट- डॉ. स्नेह कुशवाहा।भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | बरेली टुडे न्यूज़

मीरगंज, बरेली।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तहसील मीरगंज, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) मीरगंज परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में हरियाली और प्रकृति संरक्षण का संदेश गूंजता रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार तथा नायब तहसीलदार शाही सिमरन मथानिया ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस अवसर पर सीएचसी मीरगंज के अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने कहा,
“वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा।”

ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने कहा,
“हरियाली ही जीवन की असली पूंजी है। गांव-गांव और घर-घर पौधरोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज का सामूहिक दायित्व है।”

उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने कहा,
“सिर्फ पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।”

तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने कहा,
“जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”

सीएचसी अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने कहा,
“स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है। बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसलिए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण आज केवल सामाजिक नहीं बल्कि स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता भी बन चुका है।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने आमजन से अपने घर, विद्यालय, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

उपजिलाधिकारी मीरगंज के सौजन्य से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना।


आज जब विकास की अंधी दौड़ में जंगल लगातार कट रहे हैं और प्रदूषण इंसानी जिंदगी पर भारी पड़ता जा रहा है, ऐसे समय में मीरगंज में आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने वाली सकारात्मक पहल बनकर सामने आया। जरूरत इस बात की है कि पौधरोपण केवल फोटो और औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल भी ईमानदारी से की जाए। यदि प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आमजन मिलकर इसी तरह प्रयास करते रहे तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण का सपना जरूर साकार होगा।

“पेड़ों से ही सांसों का संसार चलता है,
हरियाली से ही धरती का श्रृंगार खिलता है।
जो बचा ले प्रकृति को आने वाले कल के लिए,
असल में वही इंसानियत का फर्ज निभाता है।” 🌱

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News बार एसोसिएशन मीरगंज ने लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन (Bar Association Mirganj Submitted Memorandum Against Lathi Charge on Advocates in Lucknow) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a4%82/ Wed, 20 May 2026 07:50:19 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2630 Bharat Times News 24।Bareilly Today News

बार एसोसिएशन मीरगंज ने लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन
(Bar Association Mirganj Submitted Memorandum Against Lathi Charge on Advocates in Lucknow)

By Dr. Sneh Kushwaha
Bharat Times News 24।Bareilly Today News

मीरगंज/बरेली-
लखनऊ में कलेक्ट्रेट के बाहर अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन तहसील मीरगंज, जिला बरेली के अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मीरगंज को सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 17 मई 2026 को लखनऊ कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अधिवक्ता अपने अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का सभी को अधिकार है और इस प्रकार की कार्रवाई न्याय व्यवस्था एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

ज्ञापन में मांग की गई कि घायल अधिवक्ताओं का समुचित उपचार कराया जाए तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की भी मांग उठाई गई।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन मीरगंज के अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट, सचिव हरीश कुमार लखा एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

“जब न्याय के रखवालों पर उठने लगे डंडे,
तो सवाल सिर्फ वकीलों का नहीं, लोकतंत्र का होता है।”

]]>
Bareilly Today News | Bharat Times News 24 समायोजन में विसंगतियों पर शिक्षकों का आक्रोश, बीएसए को सौंपा ज्ञापन (Teachers Protest Irregularities in Adjustment Process, Memorandum Submitted to BSA) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-bharat-times-news-24-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ Sun, 17 May 2026 03:53:21 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2624 Bareilly Today News | Bharat Times News 24
समायोजन में विसंगतियों पर शिक्षकों का आक्रोश, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
(Teachers Protest Irregularities in Adjustment Process, Memorandum Submitted to BSA)

By-Dr Sneh Kushwaha
Bareilly Today News | Bharat Times News 24

बरेली-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मांडलिक मंत्री मुकेश सिंह चौहान के निर्देश पर ज़िला अध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में आज समायोजन की विसंगतियों के संबंध में बीएसए मैडम को ज्ञापन सौंपने पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि समायोजन आरटीई एक्ट के मानकों के तहत समायोजित पदों के सापेक्ष ही किया जाए तथा मंडल के सभी जनपदों की भांति जिले में भी समायोजन प्रक्रिया में एकरूपता सुनिश्चित की जाए।
शिक्षक संघ ने बताया कि कुछ ब्लॉकों में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सरप्लस दिखाया गया है जबकि अन्य ब्लॉकों में ऐसा नहीं किया गया, जिससे असमानता की स्थिति उत्पन्न हो रही है। संगठन ने मांग रखी कि प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सरप्लस न माना जाए। यदि उन्हें सरप्लस माना जाता है तो सभी सरप्लस हेड और यूपीएस के सहायक अध्यापकों का समायोजन एक साथ किया जाए, ताकि कोई भी शिक्षक समायोजन से वंचित न रहे।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सभी शिक्षकों का समायोजन संभव नहीं है तो प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं यूपीएस के सहायक अध्यापकों का समायोजन न किया जाए। साथ ही प्राथमिक के सहायक अध्यापकों का समायोजन आरटीई मानकों के अनुरूप तभी किया जाए जब सभी विद्यालयों के सभी पद भरे जा सकें।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जिन शिक्षकों की सेवा अवधि पाँच वर्ष से कम शेष है, उनका समायोजन न किया जाए। विकलांग एवं गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को भी समायोजन प्रक्रिया से बाहर रखा जाए। शासनादेश के अनुरूप शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष एवं मंत्रियों का समायोजन उनके वर्तमान कार्यरत ब्लॉक में ही किया जाए।
महिला शिक्षकों के संबंध में संगठन ने मांग की कि यदि उनका समायोजन किया जाए तो उन्हें उनके वर्तमान ब्लॉक में ही तैनाती दी जाए। साथ ही सभी शिक्षकों—महिला एवं पुरुष—की काउंसलिंग कराई जाए ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार विद्यालय का चयन कर सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान समायोजन प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है और शिक्षक मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं। यदि विसंगतियों का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षकों में असंतोष और बढ़ सकता है।
इस अवसर पर जिला मंत्री रोहित सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजरार हुसैन आगा, जिला अध्यक्ष आईटी सेल शशिभूषण कश्यप, बनवारी लाल, विशेष गंगवार, विवेक त्रिवेदी, अमित सिंह, देव कुमार पटेल, प्रेम शंकर, चन्द्र शेखर मिश्रा, मोहित शंखधार, विनोद वर्मा, रोहित शर्मा, संजीव कुमार सिंह, मोहम्मद हाशिम, प्रकाश चंद्र गुप्ता, सरल त्रिवेदी, संजीव सिंह, संजीव कुमार, पोतीराम, संदीप जयन्त सहित लगभग 50 शिक्षक उपस्थित रहे।
“शिक्षक सम्मान से चलता है शिक्षा का मान,
अन्यायपूर्ण समायोजन से टूटता है शिक्षक का स्वाभिमान।”

]]>
Bareilly Today News | Bharat Times News 24 गौसेवा में बढ़ा सामाजिक सहयोग-मीरगंज व्यापार मंडल और धामपुर शुगर मिल ने बढ़ाया मदद का हाथ (Social Support Strengthens Cow Shelters: Mirganj Vyapar Mandal and Dhampur Sugar Mill Extend Helping Hand) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82/bareilly-today-news-bharat-times-news-24-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be/ Fri, 15 May 2026 16:57:31 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2619 Bareilly Today News | Bharat Times News 24
गौसेवा में बढ़ा सामाजिक सहयोग-मीरगंज व्यापार मंडल और धामपुर शुगर मिल ने बढ़ाया मदद का हाथ
(Social Support Strengthens Cow Shelters: Mirganj Vyapar Mandal and Dhampur Sugar Mill Extend Helping Hand)

By-Dr. Sneh Kushwaha
Bareilly Today News | Bharat Times News 24

मीरगंज, बरेली।
बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र की गौशालाओं में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के लिए भूसा, चारा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु सामाजिक सहयोग लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रशासन की अपील पर अब व्यापारी संगठन, उद्योग जगत और जनप्रतिनिधि भी आगे आकर गौसेवा में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
इसी क्रम में मीरगंज व्यापार मंडल एवं मीरगंज स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स शुगर मिल ने गौशालाओं के संचालन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर गौशालाओं में भूसा संग्रह हेतु 11 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। वहीं धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स शुगर मिल द्वारा 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल सिंह ने भी गौशालाओं के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। प्रशासन द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने कहा कि
“गौशालाओं में निराश्रित गोवंश की देखभाल केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सहभागिता से ही यह व्यवस्था मजबूत हो सकती है। व्यापार मंडल, उद्योग संस्थानों और जनप्रतिनिधियों का यह सहयोग अत्यंत सराहनीय है। इससे गौशालाओं में चारा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।”

व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनारायन गुप्ता ने कहा कि
“गौसेवा भारतीय संस्कृति और समाज की आस्था से जुड़ा विषय है। मीरगंज व्यापार मंडल हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहा है। गौशालाओं में रह रहे बेसहारा गोवंश के लिए यह छोटा सा सहयोग समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आगे भी व्यापार मंडल हर संभव मदद करता रहेगा।”

धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स शुगर मिल के जी एम ने कहा कि
“सामाजिक सरोकारों से जुड़ना किसी भी उद्योग की नैतिक जिम्मेदारी होती है। गौशालाओं में रह रहे गोवंश के लिए सहयोग प्रदान कर हमें संतोष की अनुभूति हो रही है। भविष्य में भी क्षेत्रीय हित और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों में हमारी सहभागिता जारी रहेगी।”


✍मीरगंज क्षेत्र में गौशालाओं के लिए बढ़ता सामाजिक सहयोग यह संकेत देता है कि समाज अब केवल आलोचना तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि समस्याओं के समाधान में भागीदारी भी निभाना चाहता है। अक्सर देखा जाता है कि बेसहारा गोवंश की समस्या प्रशासनिक चुनौती बन जाती है, लेकिन जब व्यापारी संगठन, उद्योग और सामाजिक संस्थाएं आगे आती हैं तो व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी बनती हैं।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि इसी प्रकार स्थानीय स्तर पर जनसहयोग की संस्कृति विकसित होती रही तो गौशालाओं की स्थिति में बड़ा सुधार संभव है। साथ ही यह पहल समाज और प्रशासन के बीच भरोसे को भी मजबूत करती है।
स्थानीय लोगों ने व्यापार मंडल, शुगर मिल प्रबंधन और अन्य सहयोगकर्ताओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे “सामाजिक संवेदनशीलता का सकारात्मक उदाहरण” बताया है।

“जो बेजुबानों के दर्द को पहचान लेते हैं,
वही इंसानियत के असली मायने जान लेते हैं।
मदद के हाथ जब समाज मिलकर बढ़ाता है,
तब हर सूखी गौशाला में भी जीवन मुस्कुराता है।”

]]>
Bharat Times News 24 | Bareilly Today News प्रतिभाओं का महाकुंभ- सम्मान, संस्कार और सफलता की नई उड़ान (A Grand Celebration of Talent, Values and Excellence at Jawahar Lal Nehru Inter College) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/bharat-times-news-24-bareilly-today-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82/ Fri, 15 May 2026 03:35:41 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2615 Bharat Times News 24 | Bareilly Today News
प्रतिभाओं का महाकुंभ- सम्मान, संस्कार और सफलता की नई उड़ान
(A Grand Celebration of Talent, Values and Excellence at Jawahar Lal Nehru Inter College)
✍ By Dr. Sneh Kushwaha
Bharat Times News 24 | Bareilly Today News

बरेली-जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, हिमकरपुर चमरोआ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह शिक्षा, संस्कार और सम्मान का अद्भुत संगम बन गया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज, विद्यार्थियों के उत्साह और अभिभावकों के गर्व से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ खेलों में विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार तथा ग्राम प्रधान हिमकरपुर चमरोआ कमलापति जी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मेडल, प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर चमकती मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आशुतोष गंगवार ने विद्यार्थियों को ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि—
“समय ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। एक वर्ष का महत्व वही समझ सकता है जो परीक्षा में असफल हुआ हो, और एक सेकंड का महत्व वही जानता है जिसने किसी अवसर को खो दिया हो।”
उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विष्णु इंटर कॉलेज बरेली के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. शरद कांत शर्मा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पर्यावरण मंत्री देवेश जी ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजीत सक्सेना एवं प्रबंधक ललित मोहन गंगवार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक चंद्र पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, हरिओम, अरविंद कुमार शीतल, डॉ. फरमान हैदर, डॉ. फौज़िया नाज़, सुरेंद्र प्रताप एवं अरुण कुमार गंगवार ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के शिक्षक यशपाल जी ने अत्यंत प्रभावशाली शैली में किया। समारोह में विद्यालय के सह-प्रबंधक हरि राम गंगवार, सदस्य वीरेंद्र पाल, खेमेन्द्र गंगवार एवं धर्मवीर गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की विशेष रौनक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों मलिक राज गंगवार, नरेंद्र देव गंगवार एवं कालीचरण गंगवार की उपस्थिति से और बढ़ गई। विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के सम्मान में तालियों से स्वागत कर गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजीत सक्सेना ने कहा—
“विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ऐसा नागरिक बनाना है जो समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बन सके। आज सम्मानित हुए छात्र आने वाले समय में विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।”


विद्यालय के प्रबंधक ललित मोहन गंगवार ने कहा—
“प्रतिभाओं को सम्मान देना ही उन्हें नई ऊर्जा देना है। हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।”

आज के समय में जब शिक्षा केवल अंकों की दौड़ बनती जा रही है, ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास, प्रेरणा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और संस्कारों का सार्वजनिक सम्मान था।
विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और छात्र यह महसूस करते हैं कि उनकी मेहनत को समाज देख रहा है। विशेष रूप से खेलों में राज्य स्तर तक विद्यालय का नाम पहुंचाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान यह संदेश देता है कि शिक्षा के साथ खेल भी व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार हैं।
जहाँ एक ओर आधुनिक शिक्षा तकनीक और करियर की दिशा दिखाती है, वहीं ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नैतिकता, समय की कीमत और गुरुजनों के सम्मान का पाठ भी सिखाते हैं। यह आयोजन निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

मेहनत की राहों में जो पसीना बहाते हैं,
वही इतिहास के पन्नों में नाम लिखाते हैं।
सम्मान उन्हीं को मिलता है इस दुनिया में,
जो अपने सपनों को हकीकत बनाते हैं।
“कलम की ताकत और हौसलों की उड़ान,
यही बनाती है हर विद्यार्थी को महान।”

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News जनगणना ड्यूटी में अव्यवस्था पर शिक्षकों का फूटा आक्रोश, प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन (Teachers Protest Irregularities in Census Duty, Primary Teachers Association Submits Memorandum to Administration) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85/ Tue, 12 May 2026 14:48:27 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2604 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
जनगणना ड्यूटी में अव्यवस्था पर शिक्षकों का फूटा आक्रोश, प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
(Teachers Protest Irregularities in Census Duty, Primary Teachers Association Submits Memorandum to Administration)

By-Dr. Sneh Kushwaha | Bharat Times News 24।Bareilly Today News

बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला अध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में जनगणना कार्य में सामने आ रही विसंगतियों को लेकर जिला प्रशासन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम एफआर को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों पर बढ़ते कार्यभार और मानसिक दबाव को गंभीर समस्या बताया।
संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि कई प्रगणकों को एक के स्थान पर दो-दो ब्लॉक आवंटित कर दिए गए हैं, जबकि सुपरवाइजरों को 10 से 12 ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई है। इससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है और वे मानसिक प्रताड़ना जैसी स्थिति से गुजर रहे हैं। संगठन ने मांग की कि प्रत्येक प्रगणक को केवल एक ब्लॉक तथा सुपरवाइजर को अधिकतम आठ ब्लॉक ही आवंटित किए जाएं, ताकि जनगणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि इस समय परिषदीय विद्यालयों में नामांकन अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इसके साथ ही अन्य विभागीय कार्य भी गतिमान हैं, ऐसे में शिक्षकों पर स्व-गणना (Self Enumeration) का अनावश्यक दबाव बनाना उचित नहीं है। संगठन का कहना था कि लगातार बढ़ते गैर-शैक्षिक कार्यों के कारण विद्यालयी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं और शिक्षकों का मूल दायित्व शिक्षा कार्य पीछे छूटता जा रहा है।
एडीएम एफआर के अवकाश पर होने के कारण उनका ज्ञापन उनके पेशकार को सौंपा गया। पेशकार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्याओं से संबंधित सभी बिंदु एडीएम एफआर तक पहुंचाए जाएंगे तथा उचित कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री रोहित सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजरार हुसैन आगा, जिला अध्यक्ष आईटी सेल शशि भूषण कश्यप, सरल त्रिवेदी, कामता प्रसाद गंगवार, नीतू चौधरी, रागनी गुप्ता, प्रतिभा गौतम, शिवि शर्मा, जय सिंह, आलोक कुमार, संजीव सिंह, मोहम्मद शारिक, शिव सम्पत, सुभाष चन्द्र सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में शिक्षकों की भागीदारी नई बात नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रशासनिक व्यवस्थाएं संतुलित और व्यावहारिक हैं? यदि एक शिक्षक को उसकी क्षमता से अधिक ब्लॉक सौंपे जाएंगे, तो इसका सीधा असर उसकी कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
वर्तमान समय में परिषदीय विद्यालय पहले ही नामांकन, पोषण अभियान, सर्वेक्षण और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त दबाव शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। शिक्षक संगठन की यह मांग केवल सुविधाओं की मांग नहीं, बल्कि कार्य के न्यायसंगत वितरण और मानवीय दृष्टिकोण की अपेक्षा भी है।
प्रशासन के लिए यह आवश्यक है कि वह जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने के साथ-साथ शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं को भी गंभीरता से सुने। क्योंकि किसी भी सरकारी अभियान की सफलता केवल आदेशों से नहीं, बल्कि कार्य करने वाले कर्मचारियों के संतुलित सहयोग और मनोबल पर निर्भर करती है।

]]>
Bareilly Today News।Bharat Times News 24। शिक्षकों के हक़ की हुंकार: पुरानी पेंशन और सेवा सुरक्षा को लेकर प्रदेशव्यापी धरना (Statewide Protest for Teachers’ Rights: Demand for OPS and Service Security Echoes in Bareilly) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news%e0%a5%a4bharat-times-news-24%e0%a5%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%80/ Sat, 02 May 2026 15:16:20 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2598 Bareilly Today News।Bharat Times News 24।
शिक्षकों के हक़ की हुंकार: पुरानी पेंशन और सेवा सुरक्षा को लेकर प्रदेशव्यापी धरना
(Statewide Protest for Teachers’ Rights: Demand for OPS and Service Security Echoes in Bareilly)

By-डॉ. स्नेह कुशवाहा
(भारत टाइम्स न्यूज़ 24) Bareilly Today News

बरेली।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय, बरेली पर शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा ने की। धरने के माध्यम से शिक्षकों की प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।
धरने में शिक्षकों ने चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की बहाली, पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण तथा व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा देने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया।

जिलाध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा ने कहा कि
“शिक्षकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। सरकार को शिक्षकों के सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।”

मंडलीय अध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि
“शिक्षकों की समस्याओं से विभाग को पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान न होने के कारण आज शिक्षक आंदोलन को मजबूर हैं।”

मंडलीय मंत्री डॉ. नरेश सिंह ने कहा कि
“शिक्षक समाज का दर्पण होता है, लेकिन आज वही शिक्षक अपने मूलभूत अधिकारों और पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है। सेवा सुरक्षा खत्म करना शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करना है।”

डॉ. लाखन सिंह यादव ने कहा कि
“शिक्षकों की अनदेखी किसी भी समाज के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाती है। सरकार को शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”

डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि
“पुरानी पेंशन शिक्षकों का अधिकार है, कोई दया नहीं। इसे जल्द बहाल किया जाना चाहिए।”

डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि
“वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के बदले समान वेतन मिलना ही चाहिए। यह उनका संवैधानिक अधिकार है।”

डॉ. अवनीश कुमार यादव ने कहा कि
“तदर्थ शिक्षकों का वर्षों से हो रहा शोषण अब बंद होना चाहिए और उनका विनियमितीकरण तत्काल किया जाए।”

ओमप्रकाश राय ने कहा कि
“व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा देकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाना आवश्यक है।”

अरविंद कुमार उपाध्याय ने कहा कि
“शिक्षकों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। यह आंदोलन शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई है।”

गोविंद दीक्षित ने कहा कि
“जब तक शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।”

मुनीश गंगवार ने कहा कि
“शिक्षक केवल अपने लिए नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए आंदोलन कर रहे हैं।”

संजीव महरोत्रा ने कहा कि
“सरकार को शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।”

मुकेश सक्सेना ने कहा कि
“यदि शिक्षकों को सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलेगी तो शिक्षा का स्तर प्रभावित होगा।”

ज्ञापन सौंपने के उपरांत पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री ने किया। धरने में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों शिक्षकों एवं संगठन पदाधिकारियों की प्रभावशाली उपस्थिति रही।

✍ यह धरना केवल मांगों का प्रदर्शन नहीं बल्कि शिक्षकों के बढ़ते असंतोष और व्यवस्था से उपजी पीड़ा का प्रतीक भी है। पुरानी पेंशन योजना, सेवा सुरक्षा और समान वेतन जैसे मुद्दे लंबे समय से शिक्षकों के बीच चिंता का विषय बने हुए हैं। यदि समय रहते इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए शिक्षकों का सम्मान और भविष्य सुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।

“जो खुद जलकर ज्ञान का दीप जलाते हैं,
वही शिक्षक समाज को आगे बढ़ाते हैं।
उनके सम्मान की आवाज़ दबेगी नहीं,
हक़ की लड़ाई में कदम कभी रुकेंगे नहीं।”

]]>
Bareilly Today News:शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाईप्रदेशव्यापी धरना 2 मई को (Uttar Pradesh Secondary Teachers Association Launches Statewide Protest at 2 may) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%85/ Fri, 01 May 2026 03:00:08 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2592

Bareilly Today News:
शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई

प्रदेशव्यापी धरना 2 मई को (Uttar Pradesh Secondary Teachers Association Launches Statewide Protest at 2 may)

✍ By -डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा(भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

Bareilly Today News:
बरेली-
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज जनपद बरेली में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरना अपराह्न 1:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें जनपद भर से सैकड़ों शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बरेली के जिला अध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धरने के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन आज वही शिक्षक अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।

जिला अध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा का ने कहा-

“हमारी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं। सरकार को शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए। यदि हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।”



धरने में संगठन द्वारा कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाई जाएंगी, जिनमें चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की पुनः बहाली, पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना, समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण तथा व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा प्रदान करना प्रमुख हैं।

मंडलीय अध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने कहा-

“शिक्षकों की समस्याओं से जिला विद्यालय निरीक्षक को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो यह धरना अनिश्चितकालीन आंदोलन का रूप भी ले सकता है।”



वहीं मंडलीय मंत्री डॉ. नरेश सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है, लेकिन आज वही शिक्षक अपने मूलभूत अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को विवश है।

मंडलीय मंत्री डॉ. नरेश सिंह ने कहा-

“सरकार यदि शिक्षकों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो संगठन आंदोलन को और अधिक तीव्र करने के लिए बाध्य होगा।”



संगठन के जिला मंत्री मुन्नेश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष रामानंद कोली एवं अन्य पदाधिकारियों ने जिले के सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरने को सफल बनाने की अपील की है।

धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है और माना जा रहा है कि यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर एक बड़ा संदेश देने का कार्य करेगा।

“जब गुरु ही अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को विवश हो जाए, तो यह केवल शिक्षकों की नहीं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की पीड़ा बन जाती है। शिक्षक सम्मानित होगा तभी शिक्षा सशक्त होगी और राष्ट्र प्रगति करेगा।”

कलम झुकती नहीं अन्याय के सामने,
शिक्षक लड़ रहा है अपने सम्मान के लिए।
जो राष्ट्र बनाता है पीढ़ियों का भविष्य,
आज वही खड़ा है अपने अधिकार के लिए।

]]>
Bareilly Today News: प्रतिभाओं का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का अभियान के. एस. जी. इण्टर कॉलेज, मीरगंज में परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन (Celebrating Excellence, Inspiring Bright Futures Grand Result Distribution Ceremony Held at K.S.G. Inter College, Mirganj Bareilly) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%9c/ Wed, 29 Apr 2026 07:48:08 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2582 Bareilly Today News:
प्रतिभाओं का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का अभियान के. एस. जी. इण्टर कॉलेज, मीरगंज में परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन (Celebrating Excellence, Inspiring Bright Futures
Grand Result Distribution Ceremony Held at K.S.G. Inter College, Mirganj Bareilly)

By- डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा (भारत टाइम न्यूज़ 24)

Bareilly Today News:
मीरगंज, बरेली।
के. एस. जी. इण्टर कॉलेज, मीरगंज, बरेली में सत्र 2025-26 के परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील प्रचारक नितिन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना मीरगंज के उप निरीक्षक पंकज कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यक्ष केतन गुप्ता ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक रामपाल गुप्ता, उप प्रबंधक कुश गुप्ता, मुख्य सलाहकार सुबोध कुमार चौहान एवं प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता ने टॉप टेन श्रेणी में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड, ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

विशिष्ट अतिथि एस.आई. पंकज कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा—
“शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जिससे समाज और देश दोनों बदले जा सकते हैं।”
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है।
मुख्य अतिथि नितिन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। वहीं विद्यालय अध्यक्ष केतन गुप्ता ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों का समान योगदान होता है। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान विद्यालय का वातावरण तालियों की गूंज और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय स्टाफ का अमूल्य सहयोग रहा।

“मेहनत की रोशनी जब सपनों से मिल जाती है,
तभी हर विद्यार्थी की मंज़िल खिल जाती है।”

]]>