RPDC news – Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Sat, 14 Mar 2026 12:12:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Bareilly Today News: रोवर–रेंजर्स शिविर का भव्य समापन-राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में युवाओं ने दिखाया अनुशासन और नेतृत्व का उत्साह (Grand Conclusion of Rover–Rangers Camp at Rajendra Prasad Degree College, Mirganj: Youth Showcase Discipline and Leadership) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be/ Sat, 14 Mar 2026 12:12:11 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2405 By-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा(भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

सेवा, साहस और अनुशासन की राह,
रोवर–रेंजर्स ही है,
युवा की सच्ची चाह।

Bareilly Today News:
मीरगंज, बरेली।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज में प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में रोवर एवं रेंजर्स विभाग द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सहयोग की भावना से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के अंतर्गत आयोजित टेंट प्रतियोगिता में नेता जी सुभाष चंद्र टोली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कल्पना चावला टोली ने द्वितीय तथा दुर्गावाहिनी टोली ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त आयोजित सर्वश्रेष्ठ रोवर प्रतियोगिता में रवि ने प्रथम, अमित कुमार ने द्वितीय तथा प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रेंजर्स इकाई में निशा ने प्रथम, नीलम ने द्वितीय तथा महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह द्वारा स्वयंसेवकों को दीक्षा प्रदान कर प्रवेश दक्षता दी गई। इसके उपरांत ध्वज अवतरण की औपचारिकता पूरी की गई और राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन किया गया।

कॉलेज के सचिव निरुपम शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रोवर–रेंजर्स जैसी गतिविधियाँ युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करती हैं, जिससे वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन कर सकें।

इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ. ममता रंजन (लीडर, रेंजर्स इकाई) एवं डॉ. शिव प्रताप सिंह (लीडर, रोवर इकाई) का विशेष योगदान रहा। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, सहयोग और आत्मनिर्भरता जैसे जीवनोपयोगी गुणों का विकास करना था।
इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रो. विजय बहादुर बिष्ट, डॉ. रेखा रानी बंसल, डॉ. पारुल जैन, डॉ. नीलम राठौर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. विनय सिंह चौहान तथा डॉ. दीपांकर राव सहित अनेक प्राध्यापकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज के समय में जब युवा वर्ग तकनीक और आभासी दुनिया में अधिक व्यस्त होता जा रहा है, ऐसे में रोवर–रेंजर्स जैसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को अनुशासन, सामूहिकता और सेवा भावना की वास्तविक सीख प्रदान करते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं बल्कि युवाओं को समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज द्वारा आयोजित यह शिविर इस बात का उदाहरण है कि यदि शिक्षा संस्थान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान दें, तो युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में अधिक सशक्त भूमिका निभा सकती है।

]]>