PrimaryTeachersUnion – Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Sun, 17 May 2026 03:53:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Bareilly Today News | Bharat Times News 24 समायोजन में विसंगतियों पर शिक्षकों का आक्रोश, बीएसए को सौंपा ज्ञापन (Teachers Protest Irregularities in Adjustment Process, Memorandum Submitted to BSA) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-bharat-times-news-24-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ Sun, 17 May 2026 03:53:21 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2624 Bareilly Today News | Bharat Times News 24
समायोजन में विसंगतियों पर शिक्षकों का आक्रोश, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
(Teachers Protest Irregularities in Adjustment Process, Memorandum Submitted to BSA)

By-Dr Sneh Kushwaha
Bareilly Today News | Bharat Times News 24

बरेली-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मांडलिक मंत्री मुकेश सिंह चौहान के निर्देश पर ज़िला अध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में आज समायोजन की विसंगतियों के संबंध में बीएसए मैडम को ज्ञापन सौंपने पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि समायोजन आरटीई एक्ट के मानकों के तहत समायोजित पदों के सापेक्ष ही किया जाए तथा मंडल के सभी जनपदों की भांति जिले में भी समायोजन प्रक्रिया में एकरूपता सुनिश्चित की जाए।
शिक्षक संघ ने बताया कि कुछ ब्लॉकों में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सरप्लस दिखाया गया है जबकि अन्य ब्लॉकों में ऐसा नहीं किया गया, जिससे असमानता की स्थिति उत्पन्न हो रही है। संगठन ने मांग रखी कि प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सरप्लस न माना जाए। यदि उन्हें सरप्लस माना जाता है तो सभी सरप्लस हेड और यूपीएस के सहायक अध्यापकों का समायोजन एक साथ किया जाए, ताकि कोई भी शिक्षक समायोजन से वंचित न रहे।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सभी शिक्षकों का समायोजन संभव नहीं है तो प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं यूपीएस के सहायक अध्यापकों का समायोजन न किया जाए। साथ ही प्राथमिक के सहायक अध्यापकों का समायोजन आरटीई मानकों के अनुरूप तभी किया जाए जब सभी विद्यालयों के सभी पद भरे जा सकें।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जिन शिक्षकों की सेवा अवधि पाँच वर्ष से कम शेष है, उनका समायोजन न किया जाए। विकलांग एवं गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को भी समायोजन प्रक्रिया से बाहर रखा जाए। शासनादेश के अनुरूप शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष एवं मंत्रियों का समायोजन उनके वर्तमान कार्यरत ब्लॉक में ही किया जाए।
महिला शिक्षकों के संबंध में संगठन ने मांग की कि यदि उनका समायोजन किया जाए तो उन्हें उनके वर्तमान ब्लॉक में ही तैनाती दी जाए। साथ ही सभी शिक्षकों—महिला एवं पुरुष—की काउंसलिंग कराई जाए ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार विद्यालय का चयन कर सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान समायोजन प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है और शिक्षक मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं। यदि विसंगतियों का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षकों में असंतोष और बढ़ सकता है।
इस अवसर पर जिला मंत्री रोहित सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजरार हुसैन आगा, जिला अध्यक्ष आईटी सेल शशिभूषण कश्यप, बनवारी लाल, विशेष गंगवार, विवेक त्रिवेदी, अमित सिंह, देव कुमार पटेल, प्रेम शंकर, चन्द्र शेखर मिश्रा, मोहित शंखधार, विनोद वर्मा, रोहित शर्मा, संजीव कुमार सिंह, मोहम्मद हाशिम, प्रकाश चंद्र गुप्ता, सरल त्रिवेदी, संजीव सिंह, संजीव कुमार, पोतीराम, संदीप जयन्त सहित लगभग 50 शिक्षक उपस्थित रहे।
“शिक्षक सम्मान से चलता है शिक्षा का मान,
अन्यायपूर्ण समायोजन से टूटता है शिक्षक का स्वाभिमान।”

]]>