primary school sports – Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Mon, 05 Oct 2026 16:01:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Bharat Times News 24। Bareilly Today News डॉ. सुनीत गिरी ने शिक्षक विधायक पद के लिए दाखिल किया नामांकन, शिक्षक हितों की मजबूती से आवाज उठाने का लिया संकल्प (Dr. Sunit Giri files nomination for Bareilly-Moradabad Teachers’ Constituency, vows to strongly raise teachers’ issues) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4-bareilly-today-news-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95/ Mon, 05 Oct 2026 16:01:15 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2835 Bharat Times News 24। Bareilly Today News

डॉ. सुनीत गिरी ने शिक्षक विधायक पद के लिए दाखिल किया नामांकन, शिक्षक हितों की मजबूती से आवाज उठाने का लिया संकल्प
(Dr. Sunit Giri files nomination for Bareilly-Moradabad Teachers’ Constituency, vows to strongly raise teachers’ issues)

By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)
Bareilly Today News


बरेली, 5 अक्टूबर 2026।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी ने आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधायक चुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरान शिक्षकों और संगठन के पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।

नामांकन से पहले बिशप मंडल इंटर कॉलेज, बरेली में बरेली एवं मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों के संगठन पदाधिकारियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की वर्तमान समस्याओं, सेवा संबंधी अधिकारों और सरकार की शिक्षक नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के सामने आज अनेक गंभीर चुनौतियां हैं। मान-सम्मान, सेवा सुरक्षा, वेतन और पेंशन संबंधी अधिकारों की रक्षा के लिए विधान परिषद में मजबूत, अनुभवी और शिक्षकों की समस्याओं को समझने वाला प्रतिनिधि आवश्यक है।

शिक्षकों की आर्थिक सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख-

नामांकन के बाद डॉ. सुनीत गिरी ने कहा कि शिक्षकों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय आज भी सरकार के समक्ष मजबूती से उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने वेतन वितरण अधिनियम, 1971 को शिक्षकों की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए कहा कि यदि इस अधिनियम को किसी भी रूप में समाप्त किया गया तो इसका शिक्षकों की आर्थिक सुरक्षा पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को ग्रेच्युटी का भुगतान, प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान सहित शिक्षकों की अन्य लंबित समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

डॉ. सुनीत गिरी ने कहा कि शिक्षक केवल अपने वेतन और सेवा शर्तों के लिए संघर्ष नहीं करता, बल्कि वह शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी अपनी जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की आवाज को विधान परिषद में पूरी मजबूती, तथ्य और तर्क के साथ उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

पूर्व शिक्षक विधायक ने की बैठक की अध्यक्षता-

बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन बरेली मंडल के मंडलीय मंत्री डॉ. नरेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर प्रदेशीय मंत्री डॉ. जी.पी. सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह, मंडलीय अध्यक्ष रणविजय सिंह, जिला अध्यक्ष बरेली नवनीत शर्मा, जिला मंत्री बरेली मुन्नेश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष रामानंद कोली, मुकुल मोहन, विनोद तिवारी, शेर सिंह, अरविंद उपाध्याय, राजेंद्र शर्मा, कमलेश लता, मृदुला चंद्रा, आसिफ अली, नीतू सिंह, वंदना वर्मा, खुशबू सरोज, हरिओम, संजय सक्सेना, रणधीर सिंह, रविंद्र शर्मा, प्रेम सिंह, बालक राम, अतुल पंडित, राजीव कुमार पाठक, पुष्पेश मिश्रा, देशराज सिंह, आलोक पाठक, श्रीकांत मिश्रा, भुवनेश चौहान, रश्मि यादव, लक्ष्मीकांत शर्मा, विनोद कुमार, मनोज रस्तोगी, मोहित सक्सेना, विक्रम कुमार, अजय सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने एकजुट होकर शिक्षक हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

अंत में जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा एवं जिला मंत्री मुन्नेश अग्निहोत्री ने नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


शिक्षक विधायक का चुनाव केवल एक राजनीतिक चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, आर्थिक अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद तक पहुंचाने का माध्यम भी माना जाता है। ऐसे में प्रत्याशियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शिक्षकों के भरोसे पर खरा उतरना होगी।

शिक्षक की आवाज जब एकजुट होती है, तो वह सिर्फ एक मांग नहीं रहती—वह व्यवस्था के सामने एक मजबूत सवाल बन जाती है।

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News अवैध शिक्षक संगठन के चुनावों पर रोक लगाने की मांग, बीएसए से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल (Demand to Stop Elections of Unauthorized Teachers’ Organization, Delegation Meets Bareilly BSA) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a0%e0%a4%a8-%e0%a4%95/ Sat, 03 Oct 2026 15:51:06 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2830 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
अवैध शिक्षक संगठन के चुनावों पर रोक लगाने की मांग, बीएसए से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
(Demand to Stop Elections of Unauthorized Teachers’ Organization, Delegation Meets Bareilly BSA)

By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)
Bareilly Today News

बरेली-
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बरेली के जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली से मुलाकात कर जनपद के विभिन्न विकासखंडों में कथित रूप से कराए जा रहे संगठनात्मक चुनावों पर रोक लगाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को प्राथमिक शिक्षकों का मान्यता प्राप्त संगठन बताते हुए जनपद में संगठन के जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप शर्मा, जिला मंत्री रोहित सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष अजरार हुसैन आगा के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में जारी विभागीय आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि मान्यता प्राप्त संगठनों के अतिरिक्त अन्य संगठनों की गतिविधियों के संबंध में विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, 19 जनवरी 2023 को सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), तृतीय मंडल, बरेली द्वारा भी मान्यता प्राप्त संगठन के अतिरिक्त किसी फर्जी संगठन अथवा उसके पदाधिकारी द्वारा की जा रही गतिविधियों का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

शिक्षक संघ ने आरोप लगाया कि नरेश गंगवार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नाम से एक अलग संगठन संचालित किया जा रहा है और वर्तमान में विभिन्न विकासखंडों में उसके ब्लॉक स्तरीय चुनाव कराए जा रहे हैं। संघ का कहना है कि इन चुनावों के लिए विभागीय अनुमति नहीं ली गई है और चुनावों के चलते बीआरसी कार्यालयों में संचालित एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि वर्तमान में एमएलसी चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। ऐसी स्थिति में बिना अनुमति संगठनात्मक चुनाव कराए जाने को लेकर विभाग से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया कि मान्यता प्राप्त संगठन के अतिरिक्त किसी अन्य संगठन को चुनाव अथवा अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के लिए अनुमति न दी जाए तथा कथित फर्जी संगठन अथवा उसके पदाधिकारियों को किसी प्रकार की मान्यता प्रदान न की जाए। साथ ही ऐसे चुनावों और गतिविधियों पर रोक लगाने तथा पूर्व में हो चुके चुनावों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कथित अवैध संगठन के चुनावों को रोकने तथा पूर्व में हो चुके चुनावों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजरार हुसैन आगा, जिला मंत्री रोहित सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष फतेहगंज पश्चिमी हरीश बाबू गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी एवं मंत्री फतेहगंज पश्चिमी संजय कुमार शर्मा, क्यारा मंत्री डॉ. संजय शर्मा, संजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

शिक्षक संगठनों की मान्यता और उनके नाम से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्पन्न विवाद में विभागीय स्तर पर नियमों और अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होना आवश्यक है। विशेष रूप से जब संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभाव बीआरसी स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर पड़ने की बात सामने आ रही हो, तब विभाग द्वारा तथ्यों की जांच कर स्पष्ट निर्णय लिया जाना महत्वपूर्ण होगा। इससे शिक्षकों के बीच भ्रम की स्थिति भी समाप्त हो सकेगी और शैक्षिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News प्राथमिक विद्यालय सलामतगंज में माता उन्मुखीकरण बैठक, बच्चों की नियमित शिक्षा और स्वच्छता पर जोर (Mother Orientation Meeting Held at Primary School Salamatganj, Emphasis on Regular Education and Hygiene) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af/ Thu, 01 Oct 2026 15:30:00 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2825 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
प्राथमिक विद्यालय सलामतगंज में माता उन्मुखीकरण बैठक, बच्चों की नियमित शिक्षा और स्वच्छता पर जोर
(Mother Orientation Meeting Held at Primary School Salamatganj, Emphasis on Regular Education and Hygiene)

By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)
Bareilly Today News

मीरगंज/बरेली। प्राथमिक विद्यालय सलामतगंज, ब्लॉक मीरगंज में माता उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की लगभग 35 माता-अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। बैठक का उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक, सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास में अभिभावकों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों के चहुमुखी विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय से और नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनकी शिक्षा के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का भी समुचित विकास हो सके।

शिक्षा मित्र मोरपाल ने माताओं को संचारी रोगों से बचाव एवं उनसे संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। वहीं सहायक अध्यापक मेघा यादव ने छात्र-छात्राओं की व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छ आदतों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया।

सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने निपुण भारत मिशन एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर माह में कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र-छात्राओं का निपुण असेसमेंट किया जाएगा, जिसे डायट के प्रशिक्षुओं द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, निर्धारित ड्रेस में भेजने तथा घर पर होमवर्क कराने की अपील की।

बैठक के दौरान माता-अभिभावक संगीता देवी ने मिड-डे मील से संबंधित जानकारी प्राप्त की, जबकि सोमवती ने छात्र-छात्राओं के डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली धनराशि के संबंध में जानकारी ली। विद्यालय में कक्षा एक के गणेश बाबू, दीपक कुमार, सरिता, आराध्या सहित निपुणता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और नियमित अध्ययन के माध्यम से निपुण बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्री गीता देवी सहित माता-अभिभावकों में संगीता देवी, क्रांति देवी, लीलावती, सोमवती, पूरन देवी, रामादेवी आदि उपस्थित रहीं। विद्यालय की रसोइया मीरा देवी एवं अनारकली ने सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था में सहयोग किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने किया। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीश कुमार गुप्ता ने बैठक में उपस्थित सभी माता-अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।


बच्चों की शिक्षा केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है। अभिभावकों की नियमित सहभागिता, बच्चों की स्वच्छता, समय पर विद्यालय पहुंचना और घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उनकी सीखने की क्षमता को मजबूत करता है। ऐसे माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम विद्यालय औरब अभिभावकों के बीच संवाद को बढ़ाने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए साझा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News रामगंगा तटीय क्षेत्र का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया अलर्ट (Tehsildar Inspects Ram Ganga River, Alerts Villagers Amid Rising Water Level Concerns) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%a4/ Sat, 26 Sep 2026 16:29:07 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2811 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
रामगंगा तटीय क्षेत्र का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया अलर्ट
(Tehsildar Inspects Ram Ganga River, Alerts Villagers Amid Rising Water Level Concerns)

By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)
Bareilly Today News

मीरगंज/बरेली। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर की आशंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह ने तातारपुर पहुंचकर रामगंगा नदी के आसपास के हालात का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

तहसीलदार ने नदी के आसपास की स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से कहा कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए लोग सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं। प्रशासन की टीम को भी जलस्तर पर लगातार नजर रखने और किसी भी बदलाव की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि नदी के आसपास बच्चों और पशुओं को न जाने दें तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बारिश के साथ बिजली संकट ने बढ़ाई परेशानी-

लगातार बारिश का असर मीरगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण मीरगंज के नगरीय और ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बताया गया कि सुबह करीब 11:30 बजे से कई गांवों में बिजली गुल रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश और जलस्तर को लेकर प्रशासन की सक्रियता के बीच ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि नदी के जलस्तर और आसपास के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

बारिश के मौसम में नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रशासन की निगरानी के साथ ग्रामीणों की सतर्कता भी बेहद जरूरी है। सावधानी ही सुरक्षा है—नदी का जलस्तर बढ़े तो दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना दें।

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News सेवा संकल्प अभियान में प्रतिभा का प्रदर्शन, मीरगंज के विद्यालयों में निबंध, क्विज और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन (Talent Shines in Seva Sankalp Abhiyan as Essay, Quiz and Poster Competitions Held in Meerganj Schools) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%aa-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-2/ Sat, 26 Sep 2026 03:57:34 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2801 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
सेवा संकल्प अभियान में प्रतिभा का प्रदर्शन, मीरगंज के विद्यालयों में निबंध, क्विज और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन
(Talent Shines in Seva Sankalp Abhiyan as Essay, Quiz and Poster Competitions Held in Meerganj Schools)

By-डॉ स्नेह कुशवाहा, भारत टाइम्स न्यूज़ 24।बरेली टुडे न्यूज़।

मीरगंज/बरेली।
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार, 25 सितंबर को मीरगंज क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला की भी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत-2047’ विषय पर निबंध, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत के सपने, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को अपनी रचनाओं में अभिव्यक्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में आरपी इंटर कॉलेज मीरगंज के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक डॉ. डीसी वर्मा द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ समाज और देश के प्रति सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

एसडीएम निधि शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच ही देश के भविष्य की मजबूत नींव है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और ‘विकसित भारत-2047’ जैसे संकल्पों से जुड़कर वे भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रियंका, शोभा देवी, भाजपा नेता रोली भदोरिया,भाजपा नेता संजय चौहान, नोडल अरविंद शर्मा, मंजू भारती, मनोज वर्मा, डॉ स्नेह कुशवाहा, अनाबिया, नेमचंद्र मौर्य सत्येंद्र सिंह अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, रचनात्मकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
मीरगंज क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगातार विभिन्न सामाजिक एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले भी विधायक डॉ. डीसी वर्मा और एसडीएम निधि शुक्ला की मौजूदगी में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।

बच्चों की प्रतिभा को केवल कक्षा तक सीमित रखने के बजाय उसे प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मंच देना शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाता है। ‘विकसित भारत-2047’ जैसे विषय विद्यार्थियों को भविष्य के भारत के बारे में सोचने और अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देते हैं।

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News सेवा संकल्प अभियान में दिखे ‘मेरे सपनों का भारत’ के रंग, छात्र-छात्राओं ने चित्रों से गढ़ी राष्ट्र निर्माण की तस्वीर (Students Paint Their Vision of a New India at ‘My Dream India’ Exhibition) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%aa-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8/ Thu, 24 Sep 2026 04:00:53 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2780 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
सेवा संकल्प अभियान में दिखे ‘मेरे सपनों का भारत’ के रंग, छात्र-छात्राओं ने चित्रों से गढ़ी राष्ट्र निर्माण की तस्वीर
(Students Paint Their Vision of a New India at ‘My Dream India’ Exhibition)


“My Dream India” चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई देशभक्ति और रचनात्मक प्रतिभा

By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)
Bareilly Today News

मीरगंज/बरेली।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को चयनित विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों की तहसील स्तरीय प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मीरगंज गोपाल कृष्ण गंगवार एवं उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मीरगंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर बनाए गए चित्रों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास और अपने कल्पनाशील भारत की तस्वीर को रंगों के जरिए जीवंत किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सोच ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने देश की अर्थव्यवस्था में हुए सुधारों का उल्लेख किया। वहीं उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों के चित्रों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज डॉ. जगदीश कुमार ने बताया कि विकास क्षेत्र मीरगंज के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी भानु शंकर गंगवार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे रचनात्मक एवं नवाचारी कार्यक्रमों को आवश्यक बताया।

चित्रकला प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान-

चित्रकला प्रतियोगिता के मीरगंज विकास क्षेत्र में संविलियत विद्यालय मुगरा की आफरीन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की काजल तथा निजी विद्यालय वर्ग में केएसजी इंटर कॉलेज की तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं फतेहगंज पश्चिमी विकास क्षेत्र से संविलियत विद्यालय खिरका की याशी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फतेहगंज की रोशनी एवं भूमिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।

चयनित प्रतिभागियों को विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में निधि सक्सेना, जया लक्ष्मी शंखधार, फरीन, अनु एवं शालिनी राज रस्तोगी द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

मंच संचालन राजेश कुमार मिश्रा एवं नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमिक संदर्भदाता पूनम गंगवार, कुमुद कांत यादव, संगीता मित्तल, नोडल संकुल शिक्षक तेजपाल, आकाश सक्सेना, सर्वेश कुमार, अरविंद शर्मा, संजीव कुमार, संतोष कुमार, घनश्याम शर्मा एवं दिनेश मौर्य सहित अनेक शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन नीरज यादव एवं मीनाक्षी त्रिपाठी, रामसेवक, नीरज वर्मा, रमेश चंद्र पपने, वरुण गंगवार, राजकुमार यादव, संजय शर्मा, लालाराम, संगीता चौरसिया, धन सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषय विद्यार्थियों को केवल चित्र बनाने का अवसर नहीं देते, बल्कि उन्हें यह सोचने के लिए प्रेरित करते हैं कि वे भविष्य के भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं। रंगों और रेखाओं में उभरते बच्चों के सपने यह संकेत देते हैं कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की कल्पनाशीलता, शिक्षा, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच से भी तैयार होती है। ऐसे आयोजन प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को भी मजबूत करते हैं।

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News मीरगंज में सेवा-संकल्प की रोशनी से जगमगाया चुरई दलपतपुर BRC, 5100 दीपों ने दिया मानवता का संदेश (Churai Dalpatpur BRC Illuminated with 5,100 Diyas, Spreading the Message of Service and Humanity) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95/ Fri, 18 Sep 2026 15:00:17 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2768 Bharat Times News 24।Bareilly Today News

मीरगंज में सेवा-संकल्प की रोशनी से जगमगाया चुरई दलपतपुर BRC, 5100 दीपों ने दिया मानवता का संदेश

(Churai Dalpatpur BRC Illuminated with 5,100 Diyas, Spreading the Message of Service and Humanity)

By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)
Bareilly Today News

मीरगंज, बरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र चुरई दलपतपुर में गुरुवार शाम सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. जगदीश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख मीरगंज गोपाल कृष्ण गंगवार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक मीरगंज में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से BRC परिसर जगमगा उठा और सेवा, समर्पण, सद्भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश वातावरण में दिखाई दिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक मीरगंज के ARP पूनम गंगवार, सचिन मुरारी शर्मा, कुमुद कांत यादव, अरविंद गंगवार एवं राजेश कुमार, कार्यक्रम नोडल अमित कुमार, शिक्षिका निधि सक्सेना, रश्मि तथा BRC स्टाफ के धन सिंह, देवेंद्र सिंह एवं बालेश्वर पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा और सद्भावना की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा भावना, आपसी सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास मिलकर समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

5100 दीपों की रोशनी ने सिर्फ BRC परिसर को नहीं, बल्कि सेवा और सद्भाव की उस भावना को भी उजाला दिया, जिसकी जरूरत हर समाज को है। ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास एक साथ आते हैं, तो बदलाव की रोशनी दूर तक पहुंचती है।

“दीप जले तो रोशनी हुई,
संकल्प जगा तो राह बनी,
मिलकर बढ़े सेवा की ओर,
तो बदल सकती है तस्वीर पूरी।”

]]>
Bharat Times News 24 / Bareilly Today News रसोइयों को बड़ी सौगात- मानदेय ₹3 हजार, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा (Big Relief for School Cooks- Honorarium Hiked to ₹3,000, Cashless Treatment Up to ₹5 Lakh) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24-bareilly-today-news-%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%87%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%97%e0%a4%be/ Mon, 24 Aug 2026 06:32:39 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2762



Bharat Times News 24 / Bareilly Today News
रसोइयों को बड़ी सौगात- मानदेय ₹3 हजार, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

(Big Relief for School Cooks- Honorarium Hiked to ₹3,000, Cashless Treatment Up to ₹5 Lakh)

Bharat Times News 24 / Bareilly Today News

by -डॉ. स्नेह कुशवाहा

बरेली। विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रसोइयों के मानदेय में वृद्धि और मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बरेली के विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में देखा गया।
इस अवसर पर बरेली जिले की 5,848 रसोइयों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा के कार्ड तथा बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।


वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि रसोइया केवल बच्चों के लिए भोजन तैयार करने का कार्य नहीं करतीं, बल्कि विद्यालय में बच्चों के पालन-पोषण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बच्चों के प्रति उनका दायित्व उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना घर पर उनके माता-पिता का होता है। उन्होंने कहा कि रसोइयों के सराहनीय योगदान को देखते हुए भविष्य में उन्हें और बड़ा सम्मान दिए जाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि रसोइयों को स्टेट बैंक के माध्यम से दुर्घटना बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं ड्रेस के लिए निर्धारित धनराशि भी ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 कर दी गई है।

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि विद्यालयों में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ विद्यालयी व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम है।

बीएसए बरेली डॉ. विनीता ने कहा कि विद्यालयों में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। मानदेय में वृद्धि के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा और दुर्घटना बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से रसोइयों को आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ सभी पात्र रसोइयों तक समय से पहुंचे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, सीडीओ देवयानी, एडी बेसिक डॉ. अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विद्यालयों में रसोइयों की भूमिका अक्सर उनके मानदेय की तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण दिखाई देती है। बच्चों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने से लेकर स्वच्छता और देखभाल तक उनकी जिम्मेदारियां विद्यालयी व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में मानदेय में वृद्धि, दुर्घटना बीमा और पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा निश्चित रूप से स्वागतयोग्य कदम है।
हालांकि, रसोइयों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य में मानदेय को और अधिक सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाने तथा चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र रसोइया तक समय पर पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। घोषणा से आगे बढ़कर इन सुविधाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन ही इस पहल की वास्तविक सफलता तय करेगा।

]]>
Bharat Times News 24 | Bareilly Today News न्याय पंचायत चुरई दलपतपुर में संकुल संगोष्ठी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर शिक्षकों ने साझा किए अनुभव (Cluster Seminar Organized in Nyaya Panchayat Churai Dalpatpur, Teachers Shared Experiences for Quality Education) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/bharat-times-news-24-bareilly-today-news-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%b2/ Wed, 19 Aug 2026 13:39:51 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2743 Bharat Times News 24 | Bareilly Today News
न्याय पंचायत चुरई दलपतपुर में संकुल संगोष्ठी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

(Cluster Seminar Organized in Nyaya Panchayat Churai Dalpatpur, Teachers Shared Experiences for Quality Education)

By- डॉ. स्नेह कुशवाहा।Bharat Times News 24 | Bareilly Today News

मीरगंज/बरेली-
न्याय पंचायत चुरई दलपतपुर की संकुल संगोष्ठी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय ठिरिया ब्रह्मानान में किया गया। संगोष्ठी में शासन द्वारा निर्धारित एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श करते हुए विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को विकसित करने तथा शिक्षकों के बीच बेहतर शैक्षिक अनुभवों के आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया।

संगोष्ठी के दौरान बाल वाटिका, HPC, दीक्षा, संदर्शिका, शिक्षक डायरी तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थियों को सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

निपुण भारत मिशन की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शबाना ने लाइब्रेरी, शिक्षक डायरी एवं निपुण प्लस ऐप के प्रभावी उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने शिक्षकों से डिजिटल संसाधनों का अधिकतम एवं योजनाबद्ध उपयोग करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर निरंतर ध्यान देने का आह्वान किया।

संगोष्ठी में नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार ने गणित विषय में स्थानीय मान की अवधारणा को सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि बच्चों में स्थानीय मान की स्पष्ट समझ विकसित करने के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि तीलियों, डीन्स ब्लॉक, मान चार्ट एवं रंगीन काउंटर्स जैसी शिक्षण-सामग्री का क्रमबद्ध एवं व्यवहारिक प्रयोग अत्यंत उपयोगी साबित होता है। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अवधारणाएं आसानी से समझाई जा सकती हैं और उनका सीखना अधिक स्थायी बनाया जा सकता है।

संकुल शिक्षक मोहम्मद नाजिम एवं विपिन कुमार ने अपने शिक्षण अनुभव एवं विचार साझा करते हुए विद्यालयों में बच्चों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने तथा कक्षा-कक्ष में सकारात्मक एवं सीखने योग्य वातावरण विकसित करने पर जोर दिया।

वहीं सायमा अख्तर ने लेखन अभ्यास को प्रभावी बनाने में शिक्षण-सामग्री की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित लेखन का अभ्यास कराने के साथ-साथ रुचिकर एवं गतिविधि आधारित सामग्री का प्रयोग किया जाए तो बच्चों की भाषा संबंधी दक्षताओं में बेहतर सुधार लाया जा सकता है।

डॉ. रोहतास कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में विकसित करना भी है।

संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों के बीच संवाद एवं अनुभवों के आदान-प्रदान ने कार्यक्रम को और अधिक उपयोगी बनाया। विभिन्न शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में अपनाई जा रही गतिविधियों एवं नवाचारों की जानकारी साझा करते हुए एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में ओमेंद्र पाल गंगवार ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगोष्ठी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



संकुल संगोष्ठी जैसे आयोजन प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब शिक्षक अपने अनुभव, नवाचार और शिक्षण-पद्धतियां एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं, तो उसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलता है। विशेष रूप से गतिविधि आधारित शिक्षण, डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग और नैतिक मूल्यों के समावेश से शिक्षा को अधिक व्यवहारिक एवं प्रभावशाली बनाया जा सकता है। आवश्यकता इस बात की है कि ऐसी संगोष्ठियों में सामने आए उपयोगी सुझावों को केवल चर्चा तक सीमित न रखकर विद्यालयों की कक्षाओं में नियमित रूप से लागू किया जाए, ताकि ‘निपुण’ लक्ष्य को वास्तविक शैक्षिक उपलब्धि में बदला जा सके।

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News। 🇮🇳 के.पी.एम. पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह (KPM Public School Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervour) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news%e0%a5%a4-%f0%9f%87%ae%f0%9f%87%b3-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95/ Mon, 17 Aug 2026 03:23:16 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2740 Bharat Times News 24।Bareilly Today News।
🇮🇳 के.पी.एम. पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
(KPM Public School Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervour)

By- Dr. Sneh Kushwaha।Bharat Times News 24।Bareilly Today News।


बरेली। के.पी.एम. पब्लिक स्कूल, बरेली में देशभक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।


विद्यालय के गणित अध्यापक ज्ञान सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया। असंख्य वीरों ने मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य ने बताया स्वतंत्रता का महत्व-

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार तोमर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमारे देश के वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता के महत्व को समझे और शिक्षा, अनुशासन, ईमानदारी तथा राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश के विकास में अपना योगदान दे।

उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं है, बल्कि इसके साथ हमारे कर्तव्यों की भी जिम्मेदारी जुड़ी हुई है। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की उपप्रधानाचार्या सपना शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कंचन राठौर, प्रशांत पाठक, यामिनी शर्मा, शनि, प्रिया, मिथिलेश कुमारी, एकरा, दीपशिखा, नेहा शर्मा तथा प्रवेश कुमारी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना रहा। छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। के.पी.एम. पब्लिक स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा। ऐसे आयोजन बच्चों को यह समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि स्वतंत्रता की रक्षा केवल सीमा पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

]]>