MeerganjPoliceStationResolutionDay – Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Wed, 30 Sep 2026 16:33:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Bharat Times News 24।Bareilly Today News कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ की बैठक, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल सूचना देने की अपील (Police Holds Meeting With College Principals and Teachers to Strengthen Campus Safety) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/ Wed, 30 Sep 2026 16:33:46 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2821 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ की बैठक, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल सूचना देने की अपील
(Police Holds Meeting With College Principals and Teachers to Strengthen Campus Safety)

By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)
Bareilly Today News

मीरगंज/बरेली। शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मीरगंज पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। हाल ही में लखीमपुर खीरी में एक शिक्षण संस्थान में आरोपी पूर्व सहपाठी युवक द्वारा शिक्षिका की हत्या के बाद कॉलेज परिसरों की सुरक्षा और संभावित घटनाओं की रोकथाम को लेकर कोतवाली मीरगंज में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज प्रबंधन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।
एस एच ओ रवि कुमार ने कहा कि कॉलेज के अंदर या आसपास यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता दिखाई दे, किसी छात्रा या छात्र का पीछा करता हो अथवा किसी तरह की असामान्य गतिविधि नजर आए तो उसे नजरअंदाज न करें। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी संभावित घटना को रोका जा सके।

एस एच ओ रवि कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ शिक्षकों, कॉलेज प्रशासन और अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। समय पर मिली छोटी-सी सूचना भी किसी बड़ी घटना को रोकने में मददगार साबित हो सकती है।
वहीं सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार और वरुण कुमार ने भी बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कॉलेज परिसर और आसपास के माहौल पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और शिक्षण संस्थानों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग आवश्यक है। बैठक का उद्देश्य संभावित घटनाओं को शुरुआत में ही पहचानकर उन्हें गंभीर रूप लेने से रोकना है।
कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। किसी भी संदिग्ध व्यवहार, पीछा करने या उत्पीड़न जैसी गतिविधि को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति या पुलिस को सूचना देना संभावित खतरे को रोकने में महत्वपूर्ण हो सकता है। सुरक्षा तभी मजबूत होगी, जब पुलिस, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी सभी मिलकर सतर्कता बरतेंगे।

]]>
Bareilly Today News: मीरगंज में थाना समाधान दिवस-जनता की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, त्वरित निस्तारण के निर्देश(Police Station Resolution Day in Meerganj- Administration strict on public grievances, instructions for quick disposal) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8/ Sat, 28 Feb 2026 16:21:56 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2388 मीरगंज में थाना समाधान दिवस-जनता की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, त्वरित निस्तारण के निर्देश(Police Station Resolution Day in Meerganj- Administration strict on public grievances, instructions for quick disposal)

Bareilly Today News:
मीरगंज/बरेली-
मीरगंज के थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम आलोक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि समाधान दिवस के दौरान कुल तीन प्रकरण प्राप्त हुए, जिन्हें राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को निस्तारण हेतु संदर्भित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (CO) अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष (SHO) संजय तोमर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
थाना समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की भावना को मजबूत किया जाए, विवादों का समाधान स्थानीय स्तर पर हो और लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

“जब शासन और जनता का रिश्ता विश्वास से जुड़ जाए,
तो हर समस्या का हल खुद-ब-खुद रास्ता पा जाए।”

रिपोर्ट-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।]]>