Education News – Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Wed, 29 Apr 2026 07:48:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Bareilly Today News: प्रतिभाओं का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का अभियान के. एस. जी. इण्टर कॉलेज, मीरगंज में परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन (Celebrating Excellence, Inspiring Bright Futures Grand Result Distribution Ceremony Held at K.S.G. Inter College, Mirganj Bareilly) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%9c/ Wed, 29 Apr 2026 07:48:08 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2582 Bareilly Today News:
प्रतिभाओं का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का अभियान के. एस. जी. इण्टर कॉलेज, मीरगंज में परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन (Celebrating Excellence, Inspiring Bright Futures
Grand Result Distribution Ceremony Held at K.S.G. Inter College, Mirganj Bareilly)

By- डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा (भारत टाइम न्यूज़ 24)

Bareilly Today News:
मीरगंज, बरेली।
के. एस. जी. इण्टर कॉलेज, मीरगंज, बरेली में सत्र 2025-26 के परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील प्रचारक नितिन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना मीरगंज के उप निरीक्षक पंकज कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यक्ष केतन गुप्ता ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक रामपाल गुप्ता, उप प्रबंधक कुश गुप्ता, मुख्य सलाहकार सुबोध कुमार चौहान एवं प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता ने टॉप टेन श्रेणी में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड, ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

विशिष्ट अतिथि एस.आई. पंकज कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा—
“शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जिससे समाज और देश दोनों बदले जा सकते हैं।”
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है।
मुख्य अतिथि नितिन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। वहीं विद्यालय अध्यक्ष केतन गुप्ता ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों का समान योगदान होता है। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान विद्यालय का वातावरण तालियों की गूंज और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय स्टाफ का अमूल्य सहयोग रहा।

“मेहनत की रोशनी जब सपनों से मिल जाती है,
तभी हर विद्यार्थी की मंज़िल खिल जाती है।”

]]>
BAREILLY TODAY NEWS|BHARAT TIMES NEWS 24। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न (Grand Educational Seminar & Felicitation Ceremony Organized by Uttar Pradesh Principals Council Bareilly https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-newsbharat-times-news-24%e0%a5%a4-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be/ Wed, 29 Apr 2026 04:13:24 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2578 BAREILLY TODAY NEWS|BHARAT TIMES NEWS 24।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
(Grand Educational Seminar & Felicitation Ceremony Organized by Uttar Pradesh Principals Council Bareilly)

By- Dr Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)

BAREILLY TODAY NEWS
बरेली। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, बरेली द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आज मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, बरेली के सभागार में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े वरिष्ठ प्रधानाचार्यों, नव नियुक्त प्रधानाचार्यों एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली की पत्रिका “उपायन” का विमोचन किया।

मुख्य अतिथि रश्मि पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक और प्रधानाचार्य समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिनके मार्गदर्शन में देश का भविष्य तैयार होता है। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण का सम्मान है।” उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रधानाचार्यों की भूमिका नई पीढ़ी को संस्कार और ज्ञान देने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समारोह के दौरान जनपद के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सरिता सक्सेना, आशा शुक्ला, डॉ. शरद कांत शर्मा, डॉ. अशोक कुमार गंगवार एवं डॉ. श्याम स्वरूप प्रमुख रहे।
इसके साथ ही नव नियुक्त सात प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, के पी आर सी कला केंद्र की दीपा शर्मा, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मनोरमा देवी, स्त्री सुधार कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या माया आर्या, कुंवर रनजीत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, पटेल इंटर कॉलेज धौरा के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह एवं एम जी एम इंटर कॉलेज बहेड़ी के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री डॉ. संदीप चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप इंदवार, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. एस. पी. पांडेय एवं प्रांतीय संयोजक डॉ. सुरेश रस्तोगी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि “प्रधानाचार्य केवल विद्यालय का प्रशासनिक प्रमुख नहीं होता, बल्कि वह शिक्षा व्यवस्था का मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी होता है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है।”
प्रदेश महामंत्री डॉ. संदीप चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि

“शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। परिषद सदैव शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करती रहेगी।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष के रूप में प्रदेश महामंत्री डॉ. मनोज कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रधानाचार्यों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता सुनील मिश्रा ने शिक्षा जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री डॉ. अजीत सक्सेना एवं सह जिला मंत्री डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पीलीभीत से डॉ. आर. पी. द्विवेदी एवं शोभा वर्मा ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लगभग 60 प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है।
सम्मान से ही गुरु का मान संभव है।”
कार्यक्रम का समापन शिक्षा, संगठन एवं सम्मान की भावना के साथ हुआ, जहाँ शिक्षाविदों ने एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

]]>
BAREILLY TODAY NEWS: के.एस.जी. इंटर कॉलेज में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 600 विद्यार्थियों को मिला लाभ (Free Dental Health Camp Organized at K.S.G. Inter College, 600 Students Benefited) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/bareilly-today-news-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8/ Wed, 22 Apr 2026 16:07:31 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2568 BAREILLY TODAY NEWS:
के.एस.जी. इंटर कॉलेज में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 600 विद्यार्थियों को मिला लाभ
(Free Dental Health Camp Organized at K.S.G. Inter College, 600 Students Benefited)

By- डॉ स्नेह कुशवाहा (भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

BAREILLY TODAY NEWS:
मीरगंज, बरेली।
के.एस.जी. इंटर कॉलेज, चुरई दलपतपुर, मीरगंज (बरेली) में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पब्लिक हेल्थ डेंटल विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज़, बरेली (उ.प्र.) की ओर से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दंत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा मुँह और दाँतों से जुड़ी बीमारियों की समय रहते पहचान करना था।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों के दाँतों की जांच की और उन्हें सही तरीके से ब्रश करने, दाँतों की देखभाल तथा खानपान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क ब्रश और टूथपेस्ट वितरित किए गए। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष केतन गुप्ता, प्रबंधक रामपाल गुप्ता, उप-प्रबंधक कुश गुप्ता, प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।

प्रबंधक रामपाल गुप्ता ने कहा
“हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जाए। इस प्रकार के शिविर बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

प्रधानाचार्य ने कहा कि
“दंत स्वास्थ्य बच्चों के शारीरिक विकास का अहम हिस्सा है। इस शिविर के माध्यम से बच्चों को जो जागरूकता मिली है, वह उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।”


ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होते हैं, जहाँ अक्सर दंत स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है। के.एस.जी. इंटर कॉलेज का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणा है। यदि समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएं, तो बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सकता है, जिससे एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

]]>
Bareilly Today News: ज्ञान, अनुशासन और सादगी की मिसाल: वरिष्ठ प्रवक्ता अरविंद कुमार उपाध्याय को भावभीनी विदाई (A Graceful Farewell to Senior Lecturer Arvind Kumar Upadhyay – A Symbol of Knowledge, Discipline and Simplicity) By – https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/bareilly-today-news-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%97%e0%a5%80/ Fri, 03 Apr 2026 11:08:35 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2482 Bareilly Today News:
ज्ञान, अनुशासन और सादगी की मिसाल: वरिष्ठ प्रवक्ता अरविंद कुमार उपाध्याय को भावभीनी विदाई
(A Graceful Farewell to Senior Lecturer Arvind Kumar Upadhyay – A Symbol of Knowledge, Discipline and Simplicity)
By – डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा
मीरगंज, बरेली।
आरपी इंटर कॉलेज में वरिष्ठ प्रवक्ता अरविंद कुमार उपाध्याय के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, सम्मान और स्मृतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, समाजसेवियों और शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना करते हुए उनके योगदान को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अरविंद कुमार उपाध्याय ने अपने लंबे शैक्षिक जीवन में अनुशासन, समर्पण और ज्ञान की ऐसी ज्योति जलाई है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।

“मंज़िलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”
वक्ताओं के विचार

प्रबंधक निरुपम शर्मा ने कहा कि
“अरविंद कुमार उपाध्याय जैसे शिक्षक किसी भी संस्थान की पहचान होते हैं। उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए आदर्श और शिक्षकों के लिए प्रेरणा है।”

प्रधानाचार्य आरपी इंटर कॉलेज प्रमोद गंगवार ने कहा कि
“उपाध्याय जी ने अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

प्रधानाचार्य गुलाब राय इंटर कॉलेज डॉ. एस.पी. पांडेय ने कहा कि
“एक सच्चा शिक्षक वही है जो अपने विद्यार्थियों के जीवन में प्रकाश भर दे। उपाध्याय जी ने यह कार्य पूरी निष्ठा से किया है।”
पूर्व प्रधानाचार्य ब्रजराज सिंह राघव ने कहा कि
“उनकी कार्यशैली और शैक्षिक दृष्टिकोण सदैव अनुकरणीय रहे हैं। ऐसे शिक्षक संस्थान की धरोहर होते हैं।”

राकेश मोहन पांडेय ने कहा कि
“उपाध्याय जी का व्यक्तित्व सरलता और विद्वता का अद्भुत संगम है।”
महेश चंद पांडेय ने कहा कि
“उन्होंने सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए, यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि
“विद्यालय परिवार में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।”
बी.वी. दीक्षित ने कहा कि
“उनकी कार्यनिष्ठा और समयपालन की आदत हम सबके लिए प्रेरणा है।”

डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि
“उपाध्याय जी का व्यक्तित्व शिक्षा जगत के लिए एक आदर्श उदाहरण है।”
माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री डॉ. नरेश सिंह ने कहा कि
“उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई।”

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने कहा कि
“उपाध्याय जी का योगदान शिक्षक समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।”
जिला महामंत्री मुन्नेश अग्निहोत्री ने कहा कि
“उनकी सरलता और मिलनसार स्वभाव ने सभी का दिल जीत लिया।”
जिला कोषाध्यक्ष रामानंद कोली ने कहा कि
“उनकी विदाई एक युग के समापन जैसी प्रतीत होती है।”
शशि मोहन शर्मा ने कहा कि
“उनके मार्गदर्शन ने कई शिक्षकों को बेहतर शिक्षक बनने की प्रेरणा दी है।”
इस अवसर पर किरन सिंह ने एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया, जबकि डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा ने भी संचालन के दौरान एक गीत सुनाकर वातावरण को भावुक बना दिया।
“शिक्षक वो दीपक है जो खुद जलकर राह दिखाता है,
ज्ञान की ज्योति से हर जीवन को उजियारा बनाता है।”

कार्यक्रम के अंत में अरविंद कुमार उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“शिक्षण कार्य मेरे लिए केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम रहा है। विद्यार्थियों का प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।”
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर मीरगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, विनीत शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
✍
किसी भी समाज की प्रगति उसके शिक्षकों की गुणवत्ता और समर्पण पर निर्भर करती है। अरविंद कुमार उपाध्याय जैसे शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान नहीं देते बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र और संस्कार का निर्माण भी करते हैं। ऐसे शिक्षकों की विदाई एक औपचारिक घटना नहीं बल्कि उस शैक्षिक परंपरा के प्रति सम्मान है जिसने समाज को दिशा दी है।
“कुछ लोग किताबों में लिखे जाते हैं,
कुछ लोग दिलों में बस जाते हैं।
अरविंद जी जैसे गुरुजन इतिहास नहीं,
प्रेरणा बनकर पीढ़ियों में जिये जाते हैं।”

]]>
Bareilly Today News: शिक्षा की अलख-संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल में गूंजा ‘हर बच्चा पढ़े’ का संकल्प (Education Awakening: “Every Child Must Learn” Echoes in Cluster-Level Shiksha Chaupal) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/bareilly-today-news-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a4%96-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4/ Wed, 25 Mar 2026 16:04:55 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2460 Bareilly Today News:
शिक्षा की अलख-संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल में गूंजा ‘हर बच्चा पढ़े’ का संकल्प
(Education Awakening: “Every Child Must Learn” Echoes in Cluster-Level Shiksha Chaupal)

By-डॉ स्नेह कुशवाहा(भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

Bareilly Today News:
मीरगंज, बरेली।
शासन के आदेशों के अनुपालन में न्याय पंचायत चुरई दलपतपुर के अंतर्गत संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन संविलियत विद्यालय हल्दी खुर्द, मीरगंज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। यह आयोजन नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी को पौधा भेंट कर, बैच लगाकर तथा सायमा अख्तर द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि “गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे”—यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।
शिक्षा चौपाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निपुण विद्यालयों के अध्यापकों एवं निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित बच्चों में कंपोजिट विद्यालय मुगरा की निधि सक्सेना एवं कंपोजिट विद्यालय चुरई दलपतपुर की प्रियंका श्रीवास्तव को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए।

ग्राम प्रधान राहत हुसैन ने भी अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने का आग्रह किया। नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार ने शिक्षा चौपाल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर बच्चा शिक्षित होकर देश का मजबूत स्तंभ बने, यही इस पहल का लक्ष्य है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहकर गतिविधि आधारित शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यापकों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका गर्ग ने किया। इस अवसर पर धर्मपाल, ओमेंद्र सिंह, कल्पना सिंह, नेहा सिंह, ज्योति यादववंशी, नीलम, उर्मिला, वीना तनेजा, मीनू शेखड़ी, अश्वनी कुमार, ज्ञानस्वरूप, बरखा जायसवाल, मो. नाजिम, ज्ञान सिंह, इसरार सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

]]>
Bareilly Today News: विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा की पहल तेज, छात्रों की सुरक्षा पर जोर (Push for First Aid Facilities in Schools Gains Momentum in Bareilly) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/bareilly-today-news-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%ae/ Wed, 25 Mar 2026 15:46:12 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2448 Bareilly Today News:
विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा की पहल तेज, छात्रों की सुरक्षा पर जोर
(Push for First Aid Facilities in Schools Gains Momentum in Bareilly)

By- डॉ स्नेह कुशवाहा (भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

बरेली।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली के पदाधिकारियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परिषद के अध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह, जिला मंत्री डॉ. अजीत सक्सेना एवं संगठन मंत्री विवेक मोहन सिंह ने सीबी गंज इंटर कॉलेज बरेली के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह के साथ मिलकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह से भेंट की।
इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को होने वाली छोटी-मोटी दुर्घटनाओं, चोटों एवं आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स उपलब्ध कराने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के दौरान बच्चों को अक्सर हल्की चोटें लग जाती हैं, जिनका तत्काल उपचार न होने पर समस्या गंभीर हो सकती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही जनपद के विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्रों को तत्काल राहत मिल सकेगी और किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।

विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स की व्यवस्था आज के समय की एक अत्यंत आवश्यक जरूरत बन चुकी है। बच्चों की सुरक्षा केवल शिक्षण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके स्वास्थ्य और आपातकालीन स्थितियों के लिए भी ठोस प्रबंधन होना चाहिए।
यह पहल न केवल छात्रों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराएगी, बल्कि अभिभावकों का विद्यालयों पर विश्वास भी मजबूत करेगी। साथ ही यह कदम शिक्षकों और छात्रों में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगा।
हालांकि, केवल प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है। इसके साथ-साथ विद्यालय स्टाफ को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आपात स्थिति में सही और प्रभावी सहायता प्रदान की जा सके।
यदि यह योजना सफलतापूर्वक लागू होती है, तो यह पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श मॉडल साबित हो सकती है और “सुरक्षित विद्यालय” की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाएगी।

]]>
Bareilly Today News: बरेली में शिक्षक सम्मान का उत्सव- डॉ हरि सिंह ढिल्लों के दौरे में दिखा अभूतपूर्व उत्साह, पेंशन बहाली पर शिक्षकों में खुशी की लहर (Celebration of Teachers’ Honor in Bareilly: Enthusiastic Welcome Marks Dr. Hari Singh Dhillon’s Visit, Joy Among Teachers Over Pension Restoration) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be/ Tue, 24 Mar 2026 13:41:39 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2438 By-डॉ स्नेह कुशवाहा(भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

“सम्मान की ये माला, विश्वास की ये डोर,
शिक्षक का मान बढ़े, यही है जन-जन का जोर।”

Bareilly Today News:
बरेली में आज शिक्षक सम्मान और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लों के आगमन पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं और आत्मीय अभिनंदन से अभिभूत डॉ ढिल्लों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह सहित मनोज कुमार, संदीप इंदवार, छत्रपाल सिंह, संजय सिंह, उपेन्द्र सिरोही, नीरज मिश्रा, संतोष उपाध्याय,यशपाल सिंह, के. पी. सिंह,ओमवीर सिंह, ए. आर. गंगवार, मनोज यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ ढिल्लों ने अपने संबोधन में कहा कि,
“शिक्षकों का सम्मान ही समाज की प्रगति का आधार है। पुरानी पेंशन बहाली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारी प्रतिबद्धता हमेशा अडिग रहेगी। शिक्षकों की आवाज सदन में मजबूती से उठाई जाती रहेगी।”

कुंवर महाराज सिंह ने कहा,
“शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। आज का यह उत्साह दर्शाता है कि शिक्षक वर्ग जागरूक और संगठित है।”

इसके बाद डॉ ढिल्लों ने जनपद के चार प्रमुख मूल्यांकन केंद्र—एस वी इंटर कॉलेज, एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज, जीआईसी और जीजीआईसी—का भ्रमण किया। प्रत्येक केंद्र पर बड़ी संख्या में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।
शिक्षकों ने एक स्वर में डॉ ढिल्लों के प्रयासों की सराहना की, विशेष रूप से कैशलेस चिकित्सा सुविधा और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पेंशन के दायरे में लाने जैसे कदमों के लिए आभार जताया।

बरेली में हुआ यह आयोजन केवल एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि शिक्षक समुदाय की एकजुटता और जागरूकता का प्रतीक भी है। वर्तमान समय में जब शिक्षा व्यवस्था कई चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में शिक्षकों के अधिकारों और सुविधाओं पर गंभीर पहल सकारात्मक संकेत देती है।
डॉ हरि सिंह ढिल्लों के प्रयासों को मिल रहा व्यापक समर्थन यह दर्शाता है कि यदि नेतृत्व संवेदनशील और सक्रिय हो, तो शिक्षा क्षेत्र में ठोस बदलाव संभव हैं। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि ये प्रयास किस हद तक नीतिगत बदलावों में परिवर्तित हो पाते हैं।

]]>
Farrukhabad Today News: टीईटी विरोध में शिक्षकों का संगठित आंदोलन, सरकार से निर्णायक समाधान की माँग (United Teachers’ Movement Against TET- Demand for Decisive Government Action) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/farrukhabad-today-news-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95/ Mon, 23 Feb 2026 16:18:34 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2379 टीईटी विरोध में शिक्षकों का संगठित आंदोलन, सरकार से निर्णायक समाधान की माँग
(United Teachers’ Movement Against TET- Demand for Decisive Government Action)


Farrukhabad Today News:
“जब हक़ की बात आती है तो खामोशी भी गुनाह बन जाती है,
और जब शिक्षक जागते हैं तो सत्ता की नींव हिल जाती है।”
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज बीआरसी कमालगंज में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लंच समय में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार से माँग की कि टीईटी जैसे अनर्गल और अव्यावहारिक आदेश को तत्काल वापस लिया जाए, जिससे शिक्षक पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ शिक्षण कार्य कर सकें।
शिक्षकों का स्पष्ट कहना है कि यदि 50 वर्ष की आयु में कोई शिक्षक टीईटी की तैयारी में ही लगा रहेगा, तो वह न तो पूरी निष्ठा से शिक्षण कर पाएगा और न ही शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रख सकेगा। इससे प्रत्यक्ष रूप से बच्चों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित होगा।
इस वजह से शासन-प्रशासन से माँग की गई कि व्यावहारिक समाधान निकालते हुए अध्यापकों को टीईटी से मुक्त किया जाए और शिक्षा व्यवस्था को बोझ नहीं, सहयोग के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

👉🧍🏼आंदोलन की आगामी रणनीति-
👉 कल: जनपद के सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
👉 26 तारीख: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला अधिकारी कार्यालय तक धरना-प्रदर्शन।
👉 इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

ज्ञापन में प्रमुख माँगें—

👉आरटीई संशोधन-2017 को निरस्त किया जाए अथवा उसमें संशोधन किया जाए।
👉जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से पूर्व की भांति छूट देने का कानून बनाया जाए।
शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने माँगें नहीं मानीं, तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश के शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
✊ नेतृत्व व उपस्थित शिक्षकगण-
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से देवेश यादव (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ),अशोक कुमार सिंह (जिला मीडिया प्रभारी),राजीव यादव (जिला उपाध्यक्ष),
केपी यादव,विष्णु दयाल, रामेश्वर सिंह,गरिमा राठौर,बबीता सिंह, शोभा कुमारी, गीता सिंह, सुमन दीक्षित,फरहा हसनैन, कमल सिंह सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
यह समस्त आंदोलन Teachers Federation of India (TFI) के बैनर तले संचालित किया गया।

✍ शिक्षक किसी भी राष्ट्र की बौद्धिक नींव होते हैं। उनसे बार-बार परीक्षा, नियमों और शर्तों के बोझ तले दबाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है।
नीति-निर्माताओं को यह समझना होगा कि अनुभव, सेवा-काल और समर्पण भी योग्यता के महत्वपूर्ण मानक हैं।
यदि सरकार वास्तव में शिक्षा सुधार चाहती है, तो उसे संवाद,संवेदनशीलता और समाधान के रास्ते पर चलना होगा, न कि केवल आदेश और दमन के रास्ते पर।शिक्षक विरोधी नीतियाँ नहीं, शिक्षक समर्थक निर्णय ही देश के भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।

“हर कोशिश में शायद सफलता नहीं मिल पाती,
लेकिन हर सफलता की वजह कोशिश ही होती है।
शिक्षक जब एक हो जाएँ, तो बदलाव तय होता है,
क्योंकि सच की आवाज़ कभी दबाई नहीं जाती।”

रिपोर्ट-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।]]>