DrSnehKushwaha – Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Wed, 27 May 2026 11:17:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Bharat Times News 24| Bareilly Today News ग्राम प्रधानों को मिली नई प्रशासनिक शक्ति, मीरगंज में जश्न का माहौल (Chief Minister’s Landmark Decision Strengthens Panchayati Raj, Gram Pradhans Celebrate in Meerganj) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24-bareilly-today-news-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf/ Wed, 27 May 2026 11:17:22 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2654 Bharat Times News 24| Bareilly Today News
ग्राम प्रधानों को मिली नई प्रशासनिक शक्ति, मीरगंज में जश्न का माहौल
(Chief Minister’s Landmark Decision Strengthens Panchayati Raj, Gram Pradhans Celebrate in Meerganj)

By- डॉ. स्नेह कुशवाहा।
Bharat Times News 24| Bareilly Today News

मीरगंज, बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में नई शक्तियाँ एवं जिम्मेदारियाँ सौंपे जाने के ऐतिहासिक निर्णय का क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा के कार्यालय पर क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधान एकत्र हुए और मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को ग्रामीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा विकास योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय ग्रामीण स्वशासन की भावना को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा, “ग्राम प्रधान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें प्रशासनिक अधिकार मिलने से गांवों में विकास कार्यों की गति तेज होगी और स्थानीय समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”


प्रधान संघ अध्यक्ष सोनू कुर्मी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह निर्णय ग्राम प्रधानों के सम्मान, अधिकार और जिम्मेदारी को नई पहचान देने वाला है। ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। हम सभी प्रधान इस विश्वास के साथ कार्य करेंगे कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

कार्यक्रम में सोनू कुर्मी, होरी लाल, मुनेन्द्र शर्मा, गुड्डू वर्मा, सोमपाल मुखिया सहित अनेक ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

]]>
जनगणना महाअभियान में मीरगंज तैयार, 240 गांवों में एक माह तक चलेगा घर-घर सर्वे (Meerganj Ready for Census Mega Drive, Door-to-Door Survey to Continue for a Month Across 240 Villages) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0/ Fri, 22 May 2026 03:00:13 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2640 Bharat Times News 24 | Bareilly Today News
जनगणना महाअभियान में मीरगंज तैयार, 240 गांवों में एक माह तक चलेगा घर-घर सर्वे
(Meerganj Ready for Census Mega Drive, Door-to-Door Survey to Continue for a Month Across 240 Villages)

रिपोर्ट-डॉ. स्नेह कुशवाहा
Bharat Times News 24 | Bareilly Today News

मीरगंज/बरेली। भारत की जनगणना 2026 के अंतर्गत चल रहे महत्त्वपूर्ण जनगणना अभियान के प्रथम चरण (स्वगणना) का कार्य गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अब अभियान का दूसरा और अधिक महत्वपूर्ण चरण 22 मई से प्रारंभ होकर 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण में नियुक्त जनगणना कर्मी (प्रगणक) घर-घर जाकर नागरिकों से विभिन्न जानकारियां एकत्र करेंगे तथा स्वगणना के दौरान प्राप्त आईडी नंबरों एवं आंकड़ों का सत्यापन करेंगे।
तहसील मीरगंज प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम निधि शुक्ला एवं तहसीलदार आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में सभी सुपरवाइजरों और प्रगणकों को 100 प्रतिशत जनगणना (मकान गणना) किट, आवश्यक प्रपत्र, पहचान पत्र, दिशा-निर्देश पुस्तिका तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर दी गई।

तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरगंज तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 240 राजस्व ग्रामों में जनगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा। इन क्षेत्रों के लिए 905 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) निर्धारित किए गए हैं, जहां प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से मकानों और परिवारों से संबंधित आंकड़े दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के दौरान जनगणना कर्मी प्रत्येक परिवार से मकान की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, रसोई गैस, वाहन, कृषि भूमि, पशुधन तथा अन्य सुविधाओं एवं संपत्तियों से जुड़े 33 महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। सरकार की भविष्य की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं, संसाधनों का वितरण, आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा सामाजिक-आर्थिक नीतियां इन्हीं आंकड़ों पर आधारित होती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग देना चाहिए।

उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने सभी जनगणना कर्मियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है, इसलिए कार्य की गुणवत्ता और कर्मचारियों के स्वास्थ्य दोनों को ध्यान में रखते हुए सुबह एवं शाम के समय अधिक से अधिक मकान सूचीकरण और सर्वेक्षण कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित होगी।

एसडीएम ने आगे कहा कि जनगणना देश का सबसे बड़ा प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रगणकों से अपेक्षा की कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्षता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक परिवार तक पहुंचें तथा किसी भी व्यक्ति को सर्वेक्षण से वंचित न रहने दें।

तहसील प्रशासन के अनुसार जनगणना संबंधी समस्त सामग्री, किट एवं आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। सामग्री वितरण एवं व्यवस्थाओं को सफल बनाने में तहसील कर्मचारियों संदीप कुमार, गिरजा शंकर, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

जनगणना अभियान के दूसरे चरण के शुभारंभ के साथ ही मीरगंज तहसील में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले एक माह तक प्रगणकों की टीमें गांव-गांव एवं घर-घर पहुंचकर राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान को सफल बनाने में जुटी रहेंगी।

सही जनगणना, सशक्त योजना का आधार;
हर घर की जानकारी से होगा विकास अपार।”

]]>
जनगणना महाअभियान को मिली रफ्तार – तहसील मीरगंज में पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को वितरित की गई सामग्री (Census Mega Drive Gains Momentum: Census Materials Distributed to Supervisors and Enumerators in Tehsil Meerganj) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80/ Wed, 20 May 2026 15:09:50 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2635 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
जनगणना महाअभियान को मिली रफ्तार – तहसील मीरगंज में पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को वितरित की गई सामग्री
(Census Mega Drive Gains Momentum: Census Materials Distributed to Supervisors and Enumerators in Tehsil Meerganj)

By Dr. Sneh Kushwaha
Bharat Times News 24।Bareilly Today News

मीरगंज, बरेली।
भारत सरकार द्वारा संचालित आगामी जनगणना महाअभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20-05-2026 को तहसील मीरगंज परिसर में जनगणना संबंधी आवश्यक सामग्री का वितरण कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य हेतु आवश्यक अभिलेख, प्रपत्र, दिशा-निर्देश पुस्तिकाएं एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। तहसील परिसर में सुबह से ही कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सक्रियता देखने को मिली और पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।


इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रगणक और पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निभाएं ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक सही आंकड़े पहुंच सकें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।

तहसीलदार एवं चार्ज ऑफिसर आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, क्योंकि इसी के आधार पर भविष्य की सरकारी नीतियां और योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गई हैं ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों से गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

इसके उपरांत संदीप कुमार ने बताया कि आज सामग्री वितरण का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष 30 प्रतिशत सामग्री का वितरण दिनांक 21-05-2026 को संपन्न करा दिया जाएगा।

गिरजा शंकर ने बताया कि वितरण प्रक्रिया को चरणबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है ताकि सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को समय से सामग्री उपलब्ध हो सके।

तहसील परिसर में पूरे दिन जनगणना कार्य को लेकर विशेष हलचल बनी रही। कर्मचारियों में उत्साह एवं जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न हो, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप सही एवं सटीक आंकड़े संकलित किए जा सकें।इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
Bharat Times News 24 | Bareilly Today News प्रतिभाओं का महाकुंभ- सम्मान, संस्कार और सफलता की नई उड़ान (A Grand Celebration of Talent, Values and Excellence at Jawahar Lal Nehru Inter College) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/bharat-times-news-24-bareilly-today-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82/ Fri, 15 May 2026 03:35:41 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2615 Bharat Times News 24 | Bareilly Today News
प्रतिभाओं का महाकुंभ- सम्मान, संस्कार और सफलता की नई उड़ान
(A Grand Celebration of Talent, Values and Excellence at Jawahar Lal Nehru Inter College)
✍ By Dr. Sneh Kushwaha
Bharat Times News 24 | Bareilly Today News

बरेली-जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, हिमकरपुर चमरोआ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह शिक्षा, संस्कार और सम्मान का अद्भुत संगम बन गया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज, विद्यार्थियों के उत्साह और अभिभावकों के गर्व से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ खेलों में विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार तथा ग्राम प्रधान हिमकरपुर चमरोआ कमलापति जी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मेडल, प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर चमकती मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आशुतोष गंगवार ने विद्यार्थियों को ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि—
“समय ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। एक वर्ष का महत्व वही समझ सकता है जो परीक्षा में असफल हुआ हो, और एक सेकंड का महत्व वही जानता है जिसने किसी अवसर को खो दिया हो।”
उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विष्णु इंटर कॉलेज बरेली के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. शरद कांत शर्मा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पर्यावरण मंत्री देवेश जी ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजीत सक्सेना एवं प्रबंधक ललित मोहन गंगवार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक चंद्र पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, हरिओम, अरविंद कुमार शीतल, डॉ. फरमान हैदर, डॉ. फौज़िया नाज़, सुरेंद्र प्रताप एवं अरुण कुमार गंगवार ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के शिक्षक यशपाल जी ने अत्यंत प्रभावशाली शैली में किया। समारोह में विद्यालय के सह-प्रबंधक हरि राम गंगवार, सदस्य वीरेंद्र पाल, खेमेन्द्र गंगवार एवं धर्मवीर गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की विशेष रौनक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों मलिक राज गंगवार, नरेंद्र देव गंगवार एवं कालीचरण गंगवार की उपस्थिति से और बढ़ गई। विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के सम्मान में तालियों से स्वागत कर गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजीत सक्सेना ने कहा—
“विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ऐसा नागरिक बनाना है जो समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बन सके। आज सम्मानित हुए छात्र आने वाले समय में विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।”


विद्यालय के प्रबंधक ललित मोहन गंगवार ने कहा—
“प्रतिभाओं को सम्मान देना ही उन्हें नई ऊर्जा देना है। हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।”

आज के समय में जब शिक्षा केवल अंकों की दौड़ बनती जा रही है, ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास, प्रेरणा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और संस्कारों का सार्वजनिक सम्मान था।
विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और छात्र यह महसूस करते हैं कि उनकी मेहनत को समाज देख रहा है। विशेष रूप से खेलों में राज्य स्तर तक विद्यालय का नाम पहुंचाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान यह संदेश देता है कि शिक्षा के साथ खेल भी व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार हैं।
जहाँ एक ओर आधुनिक शिक्षा तकनीक और करियर की दिशा दिखाती है, वहीं ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नैतिकता, समय की कीमत और गुरुजनों के सम्मान का पाठ भी सिखाते हैं। यह आयोजन निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

मेहनत की राहों में जो पसीना बहाते हैं,
वही इतिहास के पन्नों में नाम लिखाते हैं।
सम्मान उन्हीं को मिलता है इस दुनिया में,
जो अपने सपनों को हकीकत बनाते हैं।
“कलम की ताकत और हौसलों की उड़ान,
यही बनाती है हर विद्यार्थी को महान।”

]]>