#CondolenceMeeting #Tribute #DrMithleshBhadauria #EducationCommunity #BareillyNews #UPPrincipalsCouncil #SchoolEducation #RIP #TeachersCommunity #Respect #EducationLeaders – Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Wed, 25 Feb 2026 05:59:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Bareilly TodayNews: डी.ए.वी. कालीचरण विद्यालय बरेली में डॉ. मिथलेश भदौरिया जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रधानाचार्य परिषद ने आयोजित की शोक सभा (Condolence Meeting Held at DAV Kalicharan School, Bareilly to Pay Tribute to Late Dr. Mithlesh Bhadauria) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-todaynews-%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%8f-%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2/ Wed, 25 Feb 2026 05:59:10 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2385 Bareilly TodayNews:
डी.ए.वी. कालीचरण विद्यालय बरेली में डॉ. मिथलेश भदौरिया जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रधानाचार्य परिषद ने आयोजित की शोक सभा
(Condolence Meeting Held at DAV Kalicharan School, Bareilly to Pay Tribute to Late Dr. Mithlesh Bhadauria)

Bareilly Today News:
बरेली स्थित डी ए वी कालीचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली के तत्वावधान में परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष एवं आर्य पुत्री इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या डॉ. मिथलेश भदौरिया जी के दिनांक 15 फरवरी 2026 को परलोक गमन के उपरांत एक गरिमामयी शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस श्रद्धांजलि सभा में प्रांतीय संयोजक डॉ. सुरेश चंद्र रस्तोगी, प्रांतीय महामंत्री डॉ. मनोज कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. संदीप इंदवार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. रण विजय यादव, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. शरद कांत शर्मा, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्या डॉ. चन्द्रा मिश्रा, गुलाब राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एस.पी. पांडेय, डी.ए.वी. कालीचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय यादव, परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह यादव, जिला मंत्री डॉ. अजीत सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष चमन जहाँ, सैयद जाकिर अली, जिला संगठन मंत्री विवेक मोहन सिंह, परमेश्वर दयाल, तुलसी दास किला चंद इंटर कॉलेज फतेहगंज के प्रधानाचार्य डॉ. एस.पी. सक्सेना, भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज राजौरी नवादा के प्रधानाचार्य डॉ. के.एस. मिश्रा, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज गोपालपुर अजीजपुर के प्रधानाचार्य सत्यवीर आर्य तथा आयोजक विद्यालय के शिक्षक नीरज कुमार वर्मा, लता सत्यपाल एवं हेमलता शर्मा सहित अनेक शिक्षाविदों व समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में सभी उपस्थित जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। वातावरण भावुक, शांत और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।

“कुछ लोग चले जाते हैं, पर यादों में हमेशा जिंदा रहते हैं,
उनकी सोच, उनके संस्कार, हर दिल में उजाला भरते हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे, परिवार को संबल और बल दे,
यही प्रार्थना, यही श्रद्धांजलि, यही सच्ची श्रद्धा के फूलहैं।”🌺

रिपोर्ट-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।

]]>