Uncategorized – Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Mon, 24 Aug 2026 06:32:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Bharat Times News 24 / Bareilly Today News रसोइयों को बड़ी सौगात- मानदेय ₹3 हजार, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा (Big Relief for School Cooks- Honorarium Hiked to ₹3,000, Cashless Treatment Up to ₹5 Lakh) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24-bareilly-today-news-%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%87%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%97%e0%a4%be/ Mon, 24 Aug 2026 06:32:39 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2762



Bharat Times News 24 / Bareilly Today News
रसोइयों को बड़ी सौगात- मानदेय ₹3 हजार, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

(Big Relief for School Cooks- Honorarium Hiked to ₹3,000, Cashless Treatment Up to ₹5 Lakh)

Bharat Times News 24 / Bareilly Today News

by -डॉ. स्नेह कुशवाहा

बरेली। विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रसोइयों के मानदेय में वृद्धि और मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बरेली के विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में देखा गया।
इस अवसर पर बरेली जिले की 5,848 रसोइयों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा के कार्ड तथा बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।


वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि रसोइया केवल बच्चों के लिए भोजन तैयार करने का कार्य नहीं करतीं, बल्कि विद्यालय में बच्चों के पालन-पोषण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बच्चों के प्रति उनका दायित्व उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना घर पर उनके माता-पिता का होता है। उन्होंने कहा कि रसोइयों के सराहनीय योगदान को देखते हुए भविष्य में उन्हें और बड़ा सम्मान दिए जाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि रसोइयों को स्टेट बैंक के माध्यम से दुर्घटना बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं ड्रेस के लिए निर्धारित धनराशि भी ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 कर दी गई है।

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि विद्यालयों में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ विद्यालयी व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम है।

बीएसए बरेली डॉ. विनीता ने कहा कि विद्यालयों में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। मानदेय में वृद्धि के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा और दुर्घटना बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से रसोइयों को आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ सभी पात्र रसोइयों तक समय से पहुंचे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, सीडीओ देवयानी, एडी बेसिक डॉ. अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विद्यालयों में रसोइयों की भूमिका अक्सर उनके मानदेय की तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण दिखाई देती है। बच्चों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने से लेकर स्वच्छता और देखभाल तक उनकी जिम्मेदारियां विद्यालयी व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में मानदेय में वृद्धि, दुर्घटना बीमा और पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा निश्चित रूप से स्वागतयोग्य कदम है।
हालांकि, रसोइयों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य में मानदेय को और अधिक सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाने तथा चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र रसोइया तक समय पर पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। घोषणा से आगे बढ़कर इन सुविधाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन ही इस पहल की वास्तविक सफलता तय करेगा।

]]>
Bareilly Today News।Bharat Times News 24 के एस जी इंटर कॉलेज मीरगंज में श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ प्रदोष पूजन, महाआरती में उमड़ा जनसमूह (Pradosh Puja Held with Devotion at KSG Inter College Meerganj, Devotees Participate in Grand Maha Aarti) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news%e0%a5%a4bharat-times-news-24-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ae/ Sun, 09 Aug 2026 02:33:08 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2713 Bareilly Today News।Bharat Times News 24
के एस जी इंटर कॉलेज मीरगंज में श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ प्रदोष पूजन, महाआरती में उमड़ा जनसमूह
(Pradosh Puja Held with Devotion at KSG Inter College Meerganj, Devotees Participate in Grand Maha Aarti)


By- Dr. Sneh Kushwaha।
Bareilly Today News।Bureau Chief — Bharat Times News 24

मीरगंज, बरेली।
केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज, बरेली में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच प्रदोष पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रदोष पूजन में सम्मिलित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महाआरती में सहभागिता की।

प्रदोष पूजन के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामपाल गुप्ता, अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, उपाध्यक्ष केतन गुप्ता, उप प्रबंधक कुश गुप्ता, महेश गुप्ता एवं विशाल गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पूजन-अर्चन में सहभागिता की। महाआरती के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात, बरेली अंजनी कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डी.सी. वर्मा, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन बरेली वीरेंद्र गंगवार (बीरू बाबू, मीरगंज), ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, फतेहगंज ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर सदेश पाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश दिवाकर, भाजपा नेता अरविंद गंगवार, गूला ठाकुर सुबोध सिंह चौहान, ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल प्रेमपाल सोलंकी, नरेंद्र सोलंकी, शानू गंगवार, निरंजन यदुवंशी, राकेश सिंह, सुदेश पाल सिंह, मुन्नू गंगवार, बृज राज सिंह राघव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि प्रदोष पूजन जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यालय परिवार को आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक डी.सी. वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। प्रदोष पूजन भगवान शिव की आराधना का पवित्र अवसर है। ऐसे आयोजनों में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करती है। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए क्षेत्र एवं समस्त जनमानस के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रदोष पूजन के उपरांत आयोजित महाआरती में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना की। विद्यालय परिवार की ओर से समस्त जगत के कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि एवं मानव समाज में सद्भाव की कामना की गई।

पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

प्रदोष पूजन जैसे आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करते हैं। जब विद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान अपनी गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सद्भाव को स्थान देते हैं, तो नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों का व्यापक संदेश यही है कि शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी भी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

]]>
Bharat Times News 24। Bareilly Today News ग्रामीण विद्यालय की बेटियों ने किया कमाल, जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीते द्वितीय व चतुर्थ स्थान(Girls from a Remote Rural School Shine at District Chess Championship, Secure Second and Fourth Positions) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4-bareilly-today-news-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95/ Tue, 04 Aug 2026 03:19:16 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2704 Bharat Times News 24।
Bareilly Today News
ग्रामीण विद्यालय की बेटियों ने किया कमाल, जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीते द्वितीय व चतुर्थ स्थान(Girls from a Remote Rural School Shine at District Chess Championship, Secure Second and Fourth Positions)

By-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | Bareilly Today News

बरेली। जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) का आयोजन आज मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, बरेली में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नवाबगंज ब्लॉक के अत्यंत ग्रामीण क्षेत्र स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, हिमकरपुर चमरोआ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की छात्रा आकांक्षा गंगवार ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दीक्षा ने शानदार प्रदर्शन के साथ जनपद में चतुर्थ स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर सीमित संसाधनों के बावजूद छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी भी किसी से पीछे नहीं हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अजीत सक्सेना एवं प्रबंधक ललित मोहन गंगवार ने दोनों छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें तथा उनके प्रशिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र प्रताप को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्राएँ आगामी मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, जो शाहजहाँपुर में आयोजित होगी, में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगी।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा खेलों के प्रति उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

]]>
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली की नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज, 23 अगस्त को होगा चुनाव या सर्वसम्मति से चयन (UP Principals’ Council Bareilly Gears Up for New Executive Formation; Election or Consensus Selection on August 23) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ Sat, 01 Aug 2026 03:15:05 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2694 Bharat Times News 24।Bareilly Today News:
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली की नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज, 23 अगस्त को होगा चुनाव या सर्वसम्मति से चयन
(UP Principals’ Council Bareilly Gears Up for New Executive Formation; Election or Consensus Selection on August 23)

✍by- डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा। भारत टाइम्स न्यूज़ 24 |


Bareilly Today News:
बरेली- उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, बरेली जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गुलाब राय इण्टर कॉलेज, बरेली में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस. पी. पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रान्तीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी 23 अगस्त 2026 (रविवार) को जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर आवश्यकता पड़ने पर चुनाव कराया जाएगा, अन्यथा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

बैठक में संगठन की एकता, सक्रियता तथा जनपद स्तर पर प्रधानाचार्यों के हितों के संरक्षण एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर भी गंभीर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने संगठन की गरिमा एवं लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में डॉ. हरिओम मिश्र, डॉ. लाखन सिंह, डॉ. अजीत सक्सेना, डॉ. कुलदीप कुमार विश्नोई, डॉ. संतोष कुमार गुप्त, चमन जहाँ,मृदुला चंद्रा, डॉ. मीना जैन, अरविंद कुमार शर्मा, सैयद जाकिर अली तथा विवेक मोहन सहित अनेक प्रधानाचार्यों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता कर अपने विचार रखे।
बैठक के अंत में अध्यक्ष डॉ. एस. पी. पांडेय ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आगामी 23 अगस्त को नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को नई ऊर्जा एवं प्रभावी नेतृत्व प्रदान करेगा।

]]>
Bharat Times News 24।Bareilly Today News जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षक सम्मानित (Supervisors Achieving 100% Target in Census-2027 Honoured at Mirganj Tehsil) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24%e0%a5%a4bareilly-today-news-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-2027-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a5%8d/ Fri, 05 Jun 2026 13:31:51 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2676 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षक सम्मानित
(Supervisors Achieving 100% Target in Census-2027 Honoured at Mirganj Tehsil)

By-Dr Sneh Kushwaha।Bharat Times News 24।Bareilly Today News

मीरगंज, बरेली।
जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले पर्यवेक्षकों को शुक्रवार को तहसील सभागार मीरगंज में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों की कार्यनिष्ठा, अनुशासन और समयबद्धता की प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

सम्मान समारोह में उपजिलाधिकारी एवं उप जिला चार्ज अधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला तथा तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उन पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने निर्धारित क्षेत्रों में मकान सूचीकरण का कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण किया।

तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित कर्मचारियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ दिखाई दिया। वहीं अन्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों में भी बेहतर कार्य करने की नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना जैसा राष्ट्रीय महत्व का अभियान केवल टीम भावना, समर्पण और पारदर्शी कार्यशैली से ही सफल हो सकता है।

उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि देश की भावी योजनाओं और विकास नीतियों की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका बेहद अहम है।

उन्होंने कहा—
“आज सम्मानित हुए पर्यवेक्षकों ने यह साबित कर दिया है कि यदि जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाए तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जनगणना अभियान की सफलता कर्मचारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। हमें उम्मीद है कि अन्य कर्मचारी भी इनसे प्रेरणा लेकर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करेंगे।

तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने वाले पर्यवेक्षक अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य ने जनगणना अभियान को नई गति प्रदान की है।

उन्होंने कहा—
“समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही प्रशासनिक व्यवस्था की असली पहचान है। जनगणना जैसे विशाल राष्ट्रीय अभियान में जिन कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा से अपना दायित्व निभाया है, वे वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। ऐसे कर्मचारियों का सम्मान संगठन की कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाता है।”

कार्यक्रम के दौरान अन्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का भी उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जिम्मेदारी, पारदर्शिता और तत्परता के साथ जनगणना कार्य संपादित करें, ताकि जनगणना-2027 अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।

इस अभियान एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में तहसील स्टाफ कर्मचारी संदीप कुमार एवं गिरिजा शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने उनके सहयोग एवं समन्वय की भी सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना-2027 अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया तथा सम्मानित पर्यवेक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

जनगणना किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जाती है। ऐसे में मीरगंज तहसील प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना निश्चित रूप से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

आज के दौर में जहां सरकारी कार्यप्रणाली पर अक्सर सवाल उठते हैं, वहीं इस प्रकार के सम्मान समारोह यह संदेश देते हैं कि मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी की पहचान आज भी प्रशासनिक व्यवस्था में मौजूद है। यदि इसी प्रकार कर्मचारियों का उत्साहवर्धन होता रहा तो जनहित से जुड़े अभियान निश्चित रूप से और अधिक प्रभावी बनेंगे।

]]>
भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | बरेली टुडे न्यूज़। मीरगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का महाअभियान, विधायक से लेकर प्रशासन तक सबने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प (Grand Green Drive in Meerganj on World Environment Day, Leaders and Administration Unite for Environmental Protection) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%bc-24-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%80/ Fri, 05 Jun 2026 13:03:03 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2671 भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | बरेली टुडे न्यूज़।
मीरगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का महाअभियान, विधायक से लेकर प्रशासन तक सबने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
(Grand Green Drive in Meerganj on World Environment Day, Leaders and Administration Unite for Environmental Protection)

रिपोर्ट- डॉ. स्नेह कुशवाहा।भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | बरेली टुडे न्यूज़

मीरगंज, बरेली।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तहसील मीरगंज, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) मीरगंज परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में हरियाली और प्रकृति संरक्षण का संदेश गूंजता रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार तथा नायब तहसीलदार शाही सिमरन मथानिया ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस अवसर पर सीएचसी मीरगंज के अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने कहा,
“वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा।”

ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने कहा,
“हरियाली ही जीवन की असली पूंजी है। गांव-गांव और घर-घर पौधरोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज का सामूहिक दायित्व है।”

उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने कहा,
“सिर्फ पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।”

तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने कहा,
“जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”

सीएचसी अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने कहा,
“स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है। बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसलिए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण आज केवल सामाजिक नहीं बल्कि स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता भी बन चुका है।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने आमजन से अपने घर, विद्यालय, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

उपजिलाधिकारी मीरगंज के सौजन्य से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना।


आज जब विकास की अंधी दौड़ में जंगल लगातार कट रहे हैं और प्रदूषण इंसानी जिंदगी पर भारी पड़ता जा रहा है, ऐसे समय में मीरगंज में आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने वाली सकारात्मक पहल बनकर सामने आया। जरूरत इस बात की है कि पौधरोपण केवल फोटो और औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल भी ईमानदारी से की जाए। यदि प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आमजन मिलकर इसी तरह प्रयास करते रहे तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण का सपना जरूर साकार होगा।

“पेड़ों से ही सांसों का संसार चलता है,
हरियाली से ही धरती का श्रृंगार खिलता है।
जो बचा ले प्रकृति को आने वाले कल के लिए,
असल में वही इंसानियत का फर्ज निभाता है।” 🌱

]]>
Bharat Times News 24| Bareilly Today News ग्राम प्रधानों को मिली नई प्रशासनिक शक्ति, मीरगंज में जश्न का माहौल (Chief Minister’s Landmark Decision Strengthens Panchayati Raj, Gram Pradhans Celebrate in Meerganj) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bharat-times-news-24-bareilly-today-news-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf/ Wed, 27 May 2026 11:17:22 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2654 Bharat Times News 24| Bareilly Today News
ग्राम प्रधानों को मिली नई प्रशासनिक शक्ति, मीरगंज में जश्न का माहौल
(Chief Minister’s Landmark Decision Strengthens Panchayati Raj, Gram Pradhans Celebrate in Meerganj)

By- डॉ. स्नेह कुशवाहा।
Bharat Times News 24| Bareilly Today News

मीरगंज, बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में नई शक्तियाँ एवं जिम्मेदारियाँ सौंपे जाने के ऐतिहासिक निर्णय का क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा के कार्यालय पर क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधान एकत्र हुए और मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को ग्रामीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा विकास योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय ग्रामीण स्वशासन की भावना को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा, “ग्राम प्रधान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें प्रशासनिक अधिकार मिलने से गांवों में विकास कार्यों की गति तेज होगी और स्थानीय समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”


प्रधान संघ अध्यक्ष सोनू कुर्मी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह निर्णय ग्राम प्रधानों के सम्मान, अधिकार और जिम्मेदारी को नई पहचान देने वाला है। ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। हम सभी प्रधान इस विश्वास के साथ कार्य करेंगे कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

कार्यक्रम में सोनू कुर्मी, होरी लाल, मुनेन्द्र शर्मा, गुड्डू वर्मा, सोमपाल मुखिया सहित अनेक ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

]]>
झुलसाने वाली गर्मी और लू (हीट स्ट्रोक) से सावधान! हीटस्ट्रोक के लक्षण, कारण,बचाव एवं उपचार (Beware of Scorching Heat and Heat Stroke! Symptoms, Causes, Prevention and Treatment) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%9d%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%b9/ Sat, 23 May 2026 05:15:10 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2648 झुलसाने वाली गर्मी और लू (हीट स्ट्रोक) से सावधान! हीटस्ट्रोक के लक्षण, कारण,बचाव एवं उपचार
(Beware of Scorching Heat and Heat Stroke! Symptoms, Causes, Prevention and Treatment)

लेखक- डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।

धरती तप रही है।
आसमान से आग बरस रही है। सड़कों पर चलते लोग, खेतों में काम करते किसान,जनगणना करते कर्मचारी, निर्माण स्थलों पर श्रमिक,यातायात नियंत्रित करते पुलिसकर्मी और रोज़मर्रा की जीविका के लिए संघर्षरत लाखों लोग इस समय प्रकृति की सबसे कठिन परीक्षा से गुजर रहे हैं। गर्मी अब केवल एक मौसम नहीं रह गई है, बल्कि यह एक ऐसी चुनौती बन चुकी है जो मानव स्वास्थ्य, जीवनशैली और अस्तित्व तक को प्रभावित कर रही है। भारत सहित विश्व के अनेक देशों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। कहीं 45 डिग्री तो कहीं 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता पारा यह संकेत दे रहा है कि प्रकृति हमें चेतावनी दे रही है।

ऐसे समय में सबसे बड़ा खतरा केवल गर्मी नहीं, बल्कि लू (Heat Stroke) है। हर वर्ष हजारों लोग इसकी चपेट में आते हैं और अनेक लोगों की जान तक चली जाती है। दुखद बात यह है कि अधिकांश मामलों में थोड़ी-सी सावधानी और जागरूकता से इन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

लू आखिर है क्या? (What is Heat Stroke?)
मानव शरीर सामान्यतः लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कार्य करता है। शरीर पसीने के माध्यम से अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालकर स्वयं को ठंडा रखने का प्रयास करता है। लेकिन जब बाहरी तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है और शरीर की ताप-नियंत्रण प्रणाली असफल होने लगती है, तब शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है।
जब शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाए और व्यक्ति की शारीरिक एवं मानसिक कार्यक्षमता प्रभावित होने लगे, तब इस स्थिति को हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) कहा जाता है। यह एक चिकित्सकीय आपातकाल (Medical Emergency) है, जिसमें तत्काल उपचार न मिलने पर मस्तिष्क, हृदय, गुर्दे और अन्य महत्वपूर्ण अंग गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण- (Major Symptoms of Heat Stroke)
लू लगने के लक्षणों को पहचानना जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सामान्यतः निम्न संकेत दिखाई देते हैं—
शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाना।
तेज सिरदर्द और चक्कर आना।
अत्यधिक कमजोरी और थकान।
त्वचा का लाल, गर्म और शुष्क हो जाना।
पसीना आना बंद हो जाना या बहुत कम हो जाना।
तेज प्यास लगना।
उल्टी अथवा मितली महसूस होना।
दिल की धड़कन तेज होना।
सांस लेने में परेशानी।
भ्रम की स्थिति या मानसिक असंतुलन।
बेहोशी या अचेत अवस्था।
यदि किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दें, तो इसे साधारण कमजोरी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

किन लोगों को सबसे अधिक खतरा? (Who Are at the Highest Risk?)
यद्यपि हीट स्ट्रोक किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कुछ वर्ग अधिक जोखिम में होते हैं—
छोटे बच्चे।
बुजुर्ग व्यक्ति।
गर्भवती महिलाएं।
मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के मरीज।
किसान एवं खेतिहर मजदूर।
निर्माण कार्य में लगे श्रमिक।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी।
रिक्शा, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक।
खिलाड़ी एवं खुले मैदान में कार्य करने वाले लोग।

गरीबी और संसाधनों की कमी भी इस खतरे को बढ़ा देती है। जिन लोगों को पर्याप्त पानी, छाया या शीतल वातावरण उपलब्ध नहीं होता, वे अधिक प्रभावित होते हैं।

बढ़ती गर्मी के पीछे छिपे कारण- (Underlying Causes Behind Rising Heat)

1. जलवायु परिवर्तन (Climate Change)
औद्योगीकरण और बढ़ते प्रदूषण ने वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा बढ़ा दी है। परिणामस्वरूप पृथ्वी का औसत तापमान लगातार बढ़ रहा है।
2. वनों की कटाई (Deforestation)
पेड़-पौधे पृथ्वी के प्राकृतिक शीतलक हैं। लेकिन अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है।
3. कंक्रीट के जंगल (Concrete Jungles and Urban Heat Islands)
शहरों में बढ़ती इमारतें, सड़कें और कम होते हरित क्षेत्र वातावरण को और अधिक गर्म बना रहे हैं।
4. जल स्रोतों का सिकुड़ना (Shrinking Water Resources)
तालाब, झीलें और नदियां स्थानीय तापमान को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके कम होने से गर्मी का प्रभाव बढ़ जाता है।

हाल की घटनाएं- एक गंभीर चेतावनी (Recent Incidents: A Serious Warning)

पिछले कुछ वर्षों में भारत के कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया है। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान कई बार 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यदि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु नियंत्रण के प्रयास नहीं किए गए, तो भविष्य में हीट वेव और अधिक घातक रूप धारण कर सकती है।

लू से बचाव के प्रभावी उपाय- (Effective Measures to Prevent Heat Stroke)
गर्मी के मौसम में बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।
सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढककर रखें।
बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सुरक्षा दें।
शराब और अत्यधिक कैफीन से बचें।
खुले स्थानों पर कार्य करने वालों को समय-समय पर विश्राम करना चाहिए।

लू से बचाव में उपयोगी पेय पदार्थ- (Beneficial Drinks for Heat Stroke Prevention)
भारतीय परंपरा में अनेक ऐसे पेय पदार्थ हैं जिन्हें गर्मी का प्राकृतिक रक्षक माना जाता है।
आम पन्ना (Raw Mango Drink)
कच्चे आम से बना यह पेय लू से बचाव का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय माना जाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है।
छाछ (Buttermilk)
छाछ शरीर को ठंडक देती है और पाचन को बेहतर बनाती है।
नींबू पानी (Lemon Water)
नमक और चीनी युक्त नींबू पानी शरीर में पानी और लवणों की कमी को पूरा करता है।
नारियल पानी (Coconut Water)
पोटैशियम और खनिजों से भरपूर नारियल पानी गर्मी में प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करता है।
बेल का शरबत (Wood Apple Sherbet)
यह शरीर को शीतलता प्रदान करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
सत्तू का घोल (Sattu Drink)
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकप्रिय यह पेय लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा और ठंडक प्रदान करता है।
गन्ने का रस (Sugarcane Juice)
तुरंत ऊर्जा देने वाला यह पेय शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
जलजीरा (Jaljeera)
गर्मी में ताजगी और पाचन शक्ति दोनों को बनाए रखने में सहायक है।
ओआरएस घोल (ORS Solution)
अत्यधिक पसीना आने पर शरीर में खोए हुए लवणों की पूर्ति का सबसे प्रभावी माध्यम है।

लू से बचाव में उपयोगी खाद्य पदार्थ- (Useful Foods for Heat Stroke Prevention)
केवल पेय पदार्थ ही नहीं, बल्कि कुछ खाद्य पदार्थ भी शरीर को गर्मी से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।
तरबूज (Watermelon)
लगभग 90 प्रतिशत जल से भरपूर यह फल गर्मी का प्राकृतिक वरदान है।
खरबूजा (Muskmelon)
शरीर को ठंडक और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।
खीरा एवं ककड़ी (Cucumber and Kakdi)
शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए अत्यंत उपयोगी।
दही (Curd/Yogurt)
शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
पुदीना (Mint Leaves)
पुदीना शरीर में ताजगी और शीतलता का अनुभव कराता है।
प्याज (Onion)
ग्रामीण भारत में लू से बचाव हेतु प्याज को विशेष महत्व दिया जाता है। सलाद के रूप में इसका सेवन लाभकारी माना जाता है।
संतरा और मौसमी (Orange and Sweet Lime)
विटामिन-सी और जल से भरपूर ये फल शरीर को तरोताजा रखते हैं।
लौकी, तोरई, परवल जैसी हरी सब्जियां (Bottle Gourd, Ridge Gourd and Green Vegetables)
ये हल्की, सुपाच्य और शरीर को ठंडक देने वाली सब्जियां हैं।

यदि किसी को लू लग जाए तो क्या करें? (What to Do if Someone Suffers from Heat Stroke?)
यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो तत्काल निम्न कदम उठाएं—
उसे तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर ले जाएं।
कपड़े ढीले कर दें।
ठंडे पानी की पट्टियां रखें।
पंखे या कूलर की हवा उपलब्ध कराएं।
होश में होने पर ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ दें।
गंभीर स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।
ध्यान रखें कि बेहोश व्यक्ति को जबरन पानी नहीं पिलाना चाहिए।

सामाजिक जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी-(Social Responsibility is Equally Important)-
गर्मी और लू से बचाव केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है। समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर प्रयास करने होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ, छायादार विश्राम स्थल, श्रमिकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है।
हर नागरिक यदि एक पेड़ लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को अधिक सुरक्षित वातावरण मिल सकता है।

सावधानी ही सुरक्षा है- (Prevention is Protection)
झुलसाने वाली गर्मी और लू आधुनिक समय की एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। बदलते पर्यावरण, बढ़ते तापमान और घटते हरित क्षेत्रों के बीच जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। पानी, परहेज और सावधानी—ये तीन शब्द इस मौसम में जीवन रक्षक मंत्र हैं।
गर्मी हर वर्ष आएगी, लेकिन यदि हम समय रहते सचेत हो जाएं, तो इसके दुष्प्रभावों से स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

“जब धरती अंगारों सी तपने लगे,
जब हवाएं आग उगलने लगें,
तब केवल छांव नहीं, जागरूकता भी जरूरी है।
एक गिलास पानी, एक पेड़ की हरियाली,
और थोड़ी-सी सावधानी,
कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकती है।”

“Heat Waves May Be Seasonal, But Awareness Must Be Permanent.”

“लू मौसम की देन है, लेकिन उससे बचाव हमारी समझदारी की पहचान है।”

]]>
जनगणना महाअभियान में मीरगंज तैयार, 240 गांवों में एक माह तक चलेगा घर-घर सर्वे (Meerganj Ready for Census Mega Drive, Door-to-Door Survey to Continue for a Month Across 240 Villages) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0/ Fri, 22 May 2026 03:00:13 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2640 Bharat Times News 24 | Bareilly Today News
जनगणना महाअभियान में मीरगंज तैयार, 240 गांवों में एक माह तक चलेगा घर-घर सर्वे
(Meerganj Ready for Census Mega Drive, Door-to-Door Survey to Continue for a Month Across 240 Villages)

रिपोर्ट-डॉ. स्नेह कुशवाहा
Bharat Times News 24 | Bareilly Today News

मीरगंज/बरेली। भारत की जनगणना 2026 के अंतर्गत चल रहे महत्त्वपूर्ण जनगणना अभियान के प्रथम चरण (स्वगणना) का कार्य गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अब अभियान का दूसरा और अधिक महत्वपूर्ण चरण 22 मई से प्रारंभ होकर 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण में नियुक्त जनगणना कर्मी (प्रगणक) घर-घर जाकर नागरिकों से विभिन्न जानकारियां एकत्र करेंगे तथा स्वगणना के दौरान प्राप्त आईडी नंबरों एवं आंकड़ों का सत्यापन करेंगे।
तहसील मीरगंज प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम निधि शुक्ला एवं तहसीलदार आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में सभी सुपरवाइजरों और प्रगणकों को 100 प्रतिशत जनगणना (मकान गणना) किट, आवश्यक प्रपत्र, पहचान पत्र, दिशा-निर्देश पुस्तिका तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर दी गई।

तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरगंज तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 240 राजस्व ग्रामों में जनगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा। इन क्षेत्रों के लिए 905 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) निर्धारित किए गए हैं, जहां प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से मकानों और परिवारों से संबंधित आंकड़े दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के दौरान जनगणना कर्मी प्रत्येक परिवार से मकान की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, रसोई गैस, वाहन, कृषि भूमि, पशुधन तथा अन्य सुविधाओं एवं संपत्तियों से जुड़े 33 महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। सरकार की भविष्य की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं, संसाधनों का वितरण, आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा सामाजिक-आर्थिक नीतियां इन्हीं आंकड़ों पर आधारित होती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग देना चाहिए।

उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने सभी जनगणना कर्मियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है, इसलिए कार्य की गुणवत्ता और कर्मचारियों के स्वास्थ्य दोनों को ध्यान में रखते हुए सुबह एवं शाम के समय अधिक से अधिक मकान सूचीकरण और सर्वेक्षण कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित होगी।

एसडीएम ने आगे कहा कि जनगणना देश का सबसे बड़ा प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रगणकों से अपेक्षा की कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्षता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक परिवार तक पहुंचें तथा किसी भी व्यक्ति को सर्वेक्षण से वंचित न रहने दें।

तहसील प्रशासन के अनुसार जनगणना संबंधी समस्त सामग्री, किट एवं आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। सामग्री वितरण एवं व्यवस्थाओं को सफल बनाने में तहसील कर्मचारियों संदीप कुमार, गिरजा शंकर, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

जनगणना अभियान के दूसरे चरण के शुभारंभ के साथ ही मीरगंज तहसील में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले एक माह तक प्रगणकों की टीमें गांव-गांव एवं घर-घर पहुंचकर राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान को सफल बनाने में जुटी रहेंगी।

सही जनगणना, सशक्त योजना का आधार;
हर घर की जानकारी से होगा विकास अपार।”

]]>
जनगणना महाअभियान को मिली रफ्तार – तहसील मीरगंज में पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को वितरित की गई सामग्री (Census Mega Drive Gains Momentum: Census Materials Distributed to Supervisors and Enumerators in Tehsil Meerganj) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80/ Wed, 20 May 2026 15:09:50 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2635 Bharat Times News 24।Bareilly Today News
जनगणना महाअभियान को मिली रफ्तार – तहसील मीरगंज में पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को वितरित की गई सामग्री
(Census Mega Drive Gains Momentum: Census Materials Distributed to Supervisors and Enumerators in Tehsil Meerganj)

By Dr. Sneh Kushwaha
Bharat Times News 24।Bareilly Today News

मीरगंज, बरेली।
भारत सरकार द्वारा संचालित आगामी जनगणना महाअभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20-05-2026 को तहसील मीरगंज परिसर में जनगणना संबंधी आवश्यक सामग्री का वितरण कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य हेतु आवश्यक अभिलेख, प्रपत्र, दिशा-निर्देश पुस्तिकाएं एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। तहसील परिसर में सुबह से ही कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सक्रियता देखने को मिली और पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।


इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रगणक और पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निभाएं ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक सही आंकड़े पहुंच सकें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।

तहसीलदार एवं चार्ज ऑफिसर आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, क्योंकि इसी के आधार पर भविष्य की सरकारी नीतियां और योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गई हैं ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों से गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

इसके उपरांत संदीप कुमार ने बताया कि आज सामग्री वितरण का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष 30 प्रतिशत सामग्री का वितरण दिनांक 21-05-2026 को संपन्न करा दिया जाएगा।

गिरजा शंकर ने बताया कि वितरण प्रक्रिया को चरणबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है ताकि सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को समय से सामग्री उपलब्ध हो सके।

तहसील परिसर में पूरे दिन जनगणना कार्य को लेकर विशेष हलचल बनी रही। कर्मचारियों में उत्साह एवं जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न हो, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप सही एवं सटीक आंकड़े संकलित किए जा सकें।इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>