Bharat Times News 24 https://bharattimesnews24.com Bharat Times News 24 Portal Wed, 29 Apr 2026 07:48:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Bareilly Today News: प्रतिभाओं का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का अभियान के. एस. जी. इण्टर कॉलेज, मीरगंज में परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन (Celebrating Excellence, Inspiring Bright Futures Grand Result Distribution Ceremony Held at K.S.G. Inter College, Mirganj Bareilly) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%9c/ Wed, 29 Apr 2026 07:48:08 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2582 Bareilly Today News:
प्रतिभाओं का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का अभियान के. एस. जी. इण्टर कॉलेज, मीरगंज में परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन (Celebrating Excellence, Inspiring Bright Futures
Grand Result Distribution Ceremony Held at K.S.G. Inter College, Mirganj Bareilly)

By- डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा (भारत टाइम न्यूज़ 24)

Bareilly Today News:
मीरगंज, बरेली।
के. एस. जी. इण्टर कॉलेज, मीरगंज, बरेली में सत्र 2025-26 के परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील प्रचारक नितिन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना मीरगंज के उप निरीक्षक पंकज कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यक्ष केतन गुप्ता ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक रामपाल गुप्ता, उप प्रबंधक कुश गुप्ता, मुख्य सलाहकार सुबोध कुमार चौहान एवं प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता ने टॉप टेन श्रेणी में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड, ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

विशिष्ट अतिथि एस.आई. पंकज कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा—
“शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जिससे समाज और देश दोनों बदले जा सकते हैं।”
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है।
मुख्य अतिथि नितिन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। वहीं विद्यालय अध्यक्ष केतन गुप्ता ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों का समान योगदान होता है। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान विद्यालय का वातावरण तालियों की गूंज और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय स्टाफ का अमूल्य सहयोग रहा।

“मेहनत की रोशनी जब सपनों से मिल जाती है,
तभी हर विद्यार्थी की मंज़िल खिल जाती है।”

]]>
BAREILLY TODAY NEWS|BHARAT TIMES NEWS 24। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न (Grand Educational Seminar & Felicitation Ceremony Organized by Uttar Pradesh Principals Council Bareilly https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-newsbharat-times-news-24%e0%a5%a4-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be/ Wed, 29 Apr 2026 04:13:24 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2578 BAREILLY TODAY NEWS|BHARAT TIMES NEWS 24।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
(Grand Educational Seminar & Felicitation Ceremony Organized by Uttar Pradesh Principals Council Bareilly)

By- Dr Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)

BAREILLY TODAY NEWS
बरेली। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, बरेली द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आज मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, बरेली के सभागार में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े वरिष्ठ प्रधानाचार्यों, नव नियुक्त प्रधानाचार्यों एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली की पत्रिका “उपायन” का विमोचन किया।

मुख्य अतिथि रश्मि पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक और प्रधानाचार्य समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिनके मार्गदर्शन में देश का भविष्य तैयार होता है। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण का सम्मान है।” उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रधानाचार्यों की भूमिका नई पीढ़ी को संस्कार और ज्ञान देने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समारोह के दौरान जनपद के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सरिता सक्सेना, आशा शुक्ला, डॉ. शरद कांत शर्मा, डॉ. अशोक कुमार गंगवार एवं डॉ. श्याम स्वरूप प्रमुख रहे।
इसके साथ ही नव नियुक्त सात प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, के पी आर सी कला केंद्र की दीपा शर्मा, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मनोरमा देवी, स्त्री सुधार कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या माया आर्या, कुंवर रनजीत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, पटेल इंटर कॉलेज धौरा के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह एवं एम जी एम इंटर कॉलेज बहेड़ी के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री डॉ. संदीप चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप इंदवार, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. एस. पी. पांडेय एवं प्रांतीय संयोजक डॉ. सुरेश रस्तोगी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि “प्रधानाचार्य केवल विद्यालय का प्रशासनिक प्रमुख नहीं होता, बल्कि वह शिक्षा व्यवस्था का मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी होता है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है।”
प्रदेश महामंत्री डॉ. संदीप चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि

“शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। परिषद सदैव शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करती रहेगी।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष के रूप में प्रदेश महामंत्री डॉ. मनोज कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रधानाचार्यों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता सुनील मिश्रा ने शिक्षा जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री डॉ. अजीत सक्सेना एवं सह जिला मंत्री डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पीलीभीत से डॉ. आर. पी. द्विवेदी एवं शोभा वर्मा ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लगभग 60 प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है।
सम्मान से ही गुरु का मान संभव है।”
कार्यक्रम का समापन शिक्षा, संगठन एवं सम्मान की भावना के साथ हुआ, जहाँ शिक्षाविदों ने एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

]]>
भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | Bareilly Today News सम्मान से सशक्त संबंध- मीरगंज बार अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन (Strengthening Bonds Through Grand Felicitation of Mirganj Bar President) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%bc-24-bareilly-today-news-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d/ Sat, 25 Apr 2026 16:24:12 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2573

भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | Bareilly Today News
सम्मान से सशक्त संबंध- मीरगंज बार अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन
(Strengthening Bonds Through Grand Felicitation of Mirganj Bar President)

By-स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा (भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

Bareilly Today News
मीरगंज, बरेली।
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ओमपाल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार साप्ताहिक बाजार के सामने हीरो बाइक एजेंसी के समीप स्थित अपने आवास पर बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ओमपाल ने अध्यक्ष उपाध्याय को शाल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के महासचिव हरीश लाखा, उपाध्यक्ष धर्मवीर एडवोकेट, अरविन्द (प्रथम), सह सचिव, प्रेमपाल मौर्य, राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष मोर सिंह, ऑडिटर अरविन्द (द्वितीय) सहित वरिष्ठ अधिवक्ता हरपाल सिंह, ओमपाल शर्मा, कुंवर सेन यदुवंशी, रामवीर सिंह, सतीश चन्द्र, मुराद बेग, रईस अहमद, नसीमूल खान, देवेश शर्मा, इरशाद अंसारी, महनाज अंसारी, इरशाद सैफी, रामबहादुर, संजीव कुमार, अरुण गंगवार, अवनीश गंगवार, राजपाल सिंह, अभय गंगवार समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई।

अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा—
“बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रति जनता में जो सम्मान और विश्वास देखने को मिल रहा है, वह हमारे लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। हम हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और समाज के हित में निरंतर कार्य करेंगे। ओमपाल जी के साथ सहयोग के लिए हम हमेशा तैयार हैं।”

ओमपाल ने सभी अधिवक्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे न्यायिक परिवार और समाज के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक है।”

मीरगंज में आयोजित यह सम्मान समारोह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक और न्यायिक ताने-बाने को मजबूत करने का संकेत है। बार एसोसिएशन और जनप्रतिनिधियों के बीच इस प्रकार के संवाद और सहयोग से आम जनता को त्वरित न्याय और समाधान मिलने की उम्मीद बढ़ती है।

ओमपाल द्वारा किया गया यह आयोजन आगामी समय में उनके जनसंपर्क और सामाजिक प्रभाव को भी दर्शाता है, वहीं बार एसोसिएशन की सक्रियता जनता के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करती है।

👉 कुल मिलाकर, यह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सम्मान और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

]]>
BAREILLY TODAY NEWS: के.एस.जी. इंटर कॉलेज में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 600 विद्यार्थियों को मिला लाभ (Free Dental Health Camp Organized at K.S.G. Inter College, 600 Students Benefited) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/bareilly-today-news-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8/ Wed, 22 Apr 2026 16:07:31 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2568 BAREILLY TODAY NEWS:
के.एस.जी. इंटर कॉलेज में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 600 विद्यार्थियों को मिला लाभ
(Free Dental Health Camp Organized at K.S.G. Inter College, 600 Students Benefited)

By- डॉ स्नेह कुशवाहा (भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

BAREILLY TODAY NEWS:
मीरगंज, बरेली।
के.एस.जी. इंटर कॉलेज, चुरई दलपतपुर, मीरगंज (बरेली) में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पब्लिक हेल्थ डेंटल विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज़, बरेली (उ.प्र.) की ओर से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दंत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा मुँह और दाँतों से जुड़ी बीमारियों की समय रहते पहचान करना था।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों के दाँतों की जांच की और उन्हें सही तरीके से ब्रश करने, दाँतों की देखभाल तथा खानपान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क ब्रश और टूथपेस्ट वितरित किए गए। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष केतन गुप्ता, प्रबंधक रामपाल गुप्ता, उप-प्रबंधक कुश गुप्ता, प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।

प्रबंधक रामपाल गुप्ता ने कहा
“हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जाए। इस प्रकार के शिविर बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

प्रधानाचार्य ने कहा कि
“दंत स्वास्थ्य बच्चों के शारीरिक विकास का अहम हिस्सा है। इस शिविर के माध्यम से बच्चों को जो जागरूकता मिली है, वह उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।”


ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होते हैं, जहाँ अक्सर दंत स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है। के.एस.जी. इंटर कॉलेज का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणा है। यदि समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएं, तो बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सकता है, जिससे एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

]]>
BAREILLY TODAY NEWS: लोकप्रियता के शिखर पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, सम्मान समारोहों का सिलसिला जारी (Rising Popularity of Bar President Ashok Kumar Upadhyay, Felicitation Ceremonies Continue) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac/ Thu, 16 Apr 2026 15:33:42 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2563 BAREILLY TODAY NEWS:
लोकप्रियता के शिखर पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, सम्मान समारोहों का सिलसिला जारी
(Rising Popularity of Bar President Ashok Kumar Upadhyay, Felicitation Ceremonies Continue)

By- स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा (भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

BAREILLY TODAY NEWS:
मीरगंज, बरेली।
बार एसोसिएशन मीरगंज के वर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट की बढ़ती लोकप्रियता के चलते उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। अधिवक्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा रहा है, जिससे उनके नेतृत्व और कार्यशैली के प्रति लोगों का विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में मीरगंज स्थित हिंदुस्तान फार्मा पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू भारती, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश कुर्मी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरबाज सिद्दीकी, नगर पंचायत मीरगंज के सभासद राशिद हुसैन, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. फैजान, तथा भाजपा नेता महावीर नागर ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट, महासचिव हरीश कुमार लाखा एडवोकेट, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रथम एडवोकेट, सह सचिव प्रेमपाल मौर्य एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रियेंद्र चौधरी, देवेश कुमार एडवोकेट, मुराद बेग एडवोकेट, रईस अहमद एडववोकेट, नसीमुल हसन एडवोकेट तथा वीरेंद्र एडवोकेट को फूल मालाओं एवं नोटों के हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने सभी अधिवक्ताओं को भविष्य में भी इसी तरह समाज और न्याय व्यवस्था के लिए कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे बार एसोसिएशन मीरगंज के सभी अधिवक्ताओं का सम्मान है। हम सभी अधिवक्ता न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज के कमजोर व जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की एकता और सहयोग से ही बार एसोसिएशन मजबूत बनता है और आने वाले समय में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

मीरगंज बार एसोसिएशन में हाल के दिनों में जिस प्रकार से अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सक्रियता और आपसी समन्वय देखने को मिल रहा है, वह संगठन के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। लगातार हो रहे सम्मान कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि स्थानीय समाज और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों में भी बार एसोसिएशन की भूमिका को महत्व दिया जा रहा है। यदि यही सहयोग और एकजुटता बनी रही तो मीरगंज बार एसोसिएशन भविष्य में क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

]]>
अगर बाबा साहेब अंबेडकर न होते, तो आज भारत कैसा होता?(If Baba Saheb Ambedkar had not been there, what would India be like today?) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a8-%e0%a4%b9/ Tue, 14 Apr 2026 03:40:32 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2553 लेखक-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा(भारत टाइम्स न्यूज़ 24)।

अगर बाबा साहेब अंबेडकर न होते, तो आज भारत कैसा होता?(If Baba Saheb Ambedkar had not been there, what would India be like today?)

लेखक-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा(भारत टाइम्स न्यूज़ 24)।

जिसने कलम से किस्मत की तकदीर लिख दी,
जिसने इंसानियत को नई तस्वीर लिख दी।
वो एक नाम नहीं, एक पूरी क्रांति थे,
बाबा साहेब ने भारत की तकदीर लिख दी।

14 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में केवल एक जन्मतिथि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की चेतना का पर्व है। यह दिन उस महान व्यक्तित्व की याद दिलाता है, जिसने न केवल भारतीय संविधान की रचना की बल्कि सदियों से चले आ रहे सामाजिक भेदभाव और असमानता के खिलाफ एक सशक्त विचारधारा भी दी।
वह महान व्यक्तित्व थे बी आर अम्बेडकर।
आज जब हम यह प्रश्न पूछते हैं—“अगर बाबा साहेब अंबेडकर न होते, तो आज भारत कैसा होता?”—तो यह केवल एक काल्पनिक सवाल नहीं है, बल्कि यह हमें भारतीय समाज की जड़ों, उसकी चुनौतियों और उसके लोकतांत्रिक विकास को समझने का अवसर भी देता है।
संघर्ष से शिखर तक की यात्रा
डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन अपने आप में संघर्ष और संकल्प की एक मिसाल है। एक ऐसे समय में जब भारत में जातिगत भेदभाव अपने चरम पर था, तब उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया।
उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की और दुनिया को यह दिखाया कि प्रतिभा किसी जाति या वर्ग की मोहताज नहीं होती।
बाबा साहेब का प्रसिद्ध कथन है—
“शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो।”
यह केवल एक नारा नहीं था, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन की बुनियाद थी।
अगर अंबेडकर न होते तो संविधान कैसा होता?
भारत की आजादी के बाद जब देश के लिए संविधान बनाने की जिम्मेदारी आई, तब डॉ. अंबेडकर को संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
उन्होंने जो संविधान तैयार किया, वह केवल कानूनों का संग्रह नहीं था, बल्कि यह समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित एक सामाजिक क्रांति का दस्तावेज था।
अगर बाबा साहेब न होते, तो शायद भारतीय संविधान में
समान अधिकारों की इतनी स्पष्ट गारंटी न होती
दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों को इतनी मजबूती न मिलती
लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत न होतीं
संविधान में मौलिक अधिकारों का प्रावधान आज हर भारतीय नागरिक को सम्मान और सुरक्षा देता है।
सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत आवाज
डॉ. अंबेडकर ने केवल संविधान ही नहीं बनाया, बल्कि उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता के खिलाफ भी आवाज उठाई।
उन्होंने कहा था—
“मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की शिक्षा देता है।”
यह विचार केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक संदेश है।
आज जब दुनिया के कई हिस्सों में नस्लीय भेदभाव, सामाजिक असमानता और आर्थिक विषमता देखने को मिलती है, तब बाबा साहेब के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं।
वैश्विक संदर्भ में अंबेडकर की प्रासंगिकता
आज दुनिया में लोकतंत्र कई चुनौतियों से जूझ रहा है।
अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया तक सामाजिक असमानता, आर्थिक विषमता और मानवाधिकारों के मुद्दे चर्चा में हैं।
ऐसे समय में डॉ. अंबेडकर की यह चेतावनी बेहद महत्वपूर्ण लगती है—
“राजनीतिक लोकतंत्र तभी सफल हो सकता है जब सामाजिक लोकतंत्र भी मजबूत हो।”
आज अगर भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाता है, तो इसमें बाबा साहेब के विचारों का बहुत बड़ा योगदान है।
वर्तमान भारत और अंबेडकर का विचार
आज भारत तेजी से बदल रहा है। डिजिटल क्रांति, आर्थिक विकास और वैश्विक मंच पर बढ़ती भूमिका के बीच सामाजिक न्याय का प्रश्न भी उतना ही महत्वपूर्ण बना हुआ है।
दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को लेकर जो जागरूकता आज दिखाई देती है, उसकी नींव बाबा साहेब ने ही रखी थी।
अगर उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों की लड़ाई न लड़ी होती, तो शायद आज भी भारतीय समाज में बदलाव की गति बहुत धीमी होती।
एक विचार जो हमेशा जीवित रहेगा
डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वे एक विचार थे।
उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि
शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है
लोकतंत्र केवल वोट देने से नहीं, बल्कि सामाजिक समानता से मजबूत होता है।
उन्होंने कहा था—
“मनुष्य महान अपने विचारों से बनता है।”
आज भी यह विचार हर उस व्यक्ति को प्रेरित करता है जो समाज में बदलाव लाना चाहता है।
संपादकीय विश्लेषण
अगर हम आज के भारत और दुनिया की परिस्थितियों को देखें, तो स्पष्ट होता है कि डॉ. अंबेडकर के विचार पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं।
वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है—
सामाजिक असमानता
आर्थिक विषमता
मानवाधिकारों के सवाल
ऐसे समय में अंबेडकर का दर्शन हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र केवल राजनीतिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना भी है।
भारत में भी आज विकास की दौड़ के बीच सामाजिक न्याय और समान अवसर की चर्चा लगातार हो रही है।
यह वही विचारधारा है जिसे बाबा साहेब ने लगभग एक सदी पहले स्थापित किया था।


जिसने अंधेरों में उम्मीद का दीप जलाया,
जिसने हर इंसान को बराबरी का हक दिलाया।
वो केवल इतिहास का एक नाम नहीं,
वो हर युग में न्याय का पैगाम बनकर आया।
नमन उस महान आत्मा को,
जिसने भारत को संविधान दिया,
जिसने हर कमजोर को आवाज दी,
और हर इंसान को सम्मान दिया।

]]>
Bareilly Today News: मीरगंज में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश (Public Hearing of MP Chhatrapal Singh Gangwar in Mirganj, Instructions for Quick Resolution of Public Issues) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa/ Tue, 14 Apr 2026 01:19:26 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2550 Bareilly Today News:
मीरगंज में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
(Public Hearing of MP Chhatrapal Singh Gangwar in Mirganj, Instructions for Quick Resolution of Public Issues)

By-डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा(भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

Bareilly Today News:
मीरगंज (बरेली)।
बरेली लोकसभा क्षेत्र के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील सभागार मीरगंज में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उनके साथ मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा भी मौजूद रहे। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने सड़क, बिजली, राजस्व, पेंशन, राशन और अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सांसद के समक्ष प्रस्तुत किए।

सांसद ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, भाजपा नेता तेजपाल सिंह फौजी, चौधरी अजय वीर सिंह, सुधीर शर्मा, निरंजन यादववंशी, विशाल गंगवार, एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


सांसद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम शासन और प्रशासन को जनता के और अधिक करीब लाने का सशक्त माध्यम हैं।

मीरगंज में आयोजित यह जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने का औपचारिक मंच नहीं रही, बल्कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच जवाबदेही की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आई। ऐसे कार्यक्रमों से एक ओर जहां आमजन को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव भी बनता है। यदि इन जनसुनवाई कार्यक्रमों में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होता है, तो यह सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो सकता है।

]]>
Bareilly Today News: बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत, भक्ति सिंह ने किया सम्मान (Newly Elected Office Bearers of Mirganj Bar Association Felicitated by Bhakti Singh) https://bharattimesnews24.com/uncategorized/bareilly-today-news-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87/ Tue, 14 Apr 2026 00:46:28 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2539 बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत, भक्ति सिंह ने किया सम्मान
(Newly Elected Office Bearers of Mirganj Bar Association Felicitated by Bhakti Singh)

By- डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा(भारत टाइम्स न्यूज़ 24)

Bareilly Today News:
मीरगंज, बरेली।
मीरगंज बार एसोसिएशन के सभागार में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत सभा की मण्डल अध्यक्ष भक्ति सिंह ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समारोह में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक उपाध्याय (एडवोकेट), सचिव हरीश लाखा (एडवोकेट), वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर (एडवोकेट), उपाध्यक्ष अरविन्द प्रथम (एडवोकेट), संयुक्त सचिव प्रेमपाल मौर्य (एडवोकेट), राजवीर सिंह (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष मोरसिंह (एडवोकेट), ऑडिटर अरविन्द द्वितीय (एडवोकेट) का सम्मान किया गया।
इसके साथ ही चुनाव अधिकारी देवेश शर्मा (एडवोकेट), सहायक चुनाव अधिकारी जयदीप सिंह, कुंवर सेन यदुवंशी (एडवोकेट) सहित मुराद बेग (एडवोकेट), मनवीर सिंह, अभय गंगवार, केपी गंगवार, अवनीश गंगवार, अविरल शर्मा, नसीमल खान, रामवीर सिंह, यशपाल यादव, ललित सिंह, दिनेश कुमार, भरत स्वरूप सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हरिद्वारी लाल, सत्यदेव वर्मा, गंगासहाय राजपूत सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन मुराद बेग (एडवोकेट) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भक्ति सिंह ने कहा कि “वकालत का पेशा समाज में न्याय और सत्य की रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। हमें उम्मीद है कि मीरगंज बार एसोसिएशन की नई टीम न्याय व्यवस्था को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।”


बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक उपाध्याय (एडवोकेट) ने सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बार एसोसिएशन के सभी साथियों के सहयोग से हम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।”

मीरगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक स्वागत समारोह नहीं बल्कि स्थानीय सामाजिक संगठनों और अधिवक्ता समुदाय के बीच आपसी सहयोग और विश्वास का प्रतीक भी है। ऐसे कार्यक्रम न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में कानून के प्रति विश्वास को भी मजबूत करते हैं। जब सामाजिक संगठन और अधिवक्ता एक साथ खड़े होते हैं तो न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।]]>
Lucknow Today News: वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड के गठन की मांग तेज, 2 मई को प्रदेशभर में होगा धरना (Demand for Service Security and Welfare Board for Unaided Teachers Intensifies; Statewide Protest on May 2) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82/lucknow-today-news-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/ Tue, 07 Apr 2026 02:34:25 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2529 Lucknow Today News:
वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड के गठन की मांग तेज, 2 मई को प्रदेशभर में होगा धरना
(Demand for Service Security and Welfare Board for Unaided Teachers Intensifies; Statewide Protest on May 2)

Lucknow Today News:
By-डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा( भारत टाइम्स न्यूज़ 24)
लखनऊ, 6 अप्रैल 2026।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राजपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज जय नारायण इंटर कॉलेज, लखनऊ के सभागार में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक सेवा सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड/आयोग के गठन की मांग राज्य सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र तथा महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 02 मई 2026 को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालयों पर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख मांगों में एनपीएस से संबंधित समस्याओं का समाधान, शिक्षकों के बकाया अवशेषों का भुगतान, लंबित पदोन्नतियों का निस्तारण, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों का समाधान, शिक्षकों को उत्पीड़न से संरक्षण तथा पुरानी पेंशन से आच्छादित शिक्षकों की एनपीएस कटौती को जीपीएफ खाते में जमा कराना शामिल है।
इसके अतिरिक्त शिक्षक नेताओं ने बताया कि चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की वापसी, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, समान कार्य के लिए समान वेतन, 22 मार्च 2016 की राज्य राजाज्ञा से आच्छादित एवं विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ तथा वंचित तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

बैठक में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं के पेंशन, जीपीएफ सहित अन्य देयकों के भुगतान की भी मंडलवार समीक्षा की गई।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के प्रदेशीय मंत्री श्री कृष्ण यादव के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी (एमएलसी) सहित सभी उपस्थित शिक्षक नेताओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में प्रमुख रूप से जगवीर किशोर जैन (पूर्व एमएलसी), इंद्रासन सिंह, ठाकुर प्रसाद यादव, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (पूर्व एमएलसी), डॉ. आर.पी. मिश्र, हेमराज सिंह गौर, शिवकुमार यादव, देव भाष्कर तिवारी, अवधेश सिंह, बृजेश राय, डॉ. आर.के. त्रिवेदी, ज्ञानेश कुमार राय, प्रभाकर राय सहित प्रदेश के विभिन्न मंडलों एवं जिलों के अध्यक्ष, मंत्री तथा राज्य परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

]]>
Bareilly Today News: मीरगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, गरिमामयी समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि व अधिवक्ता (Newly Elected Office Bearers of Mirganj Bar Association Take Oath in a Grand Ceremony) https://bharattimesnews24.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-2/bareilly-today-news-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87/ Tue, 07 Apr 2026 02:14:27 +0000 https://bharattimesnews24.com/?p=2521 Bareilly Today News:
मीरगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, गरिमामयी समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि व अधिवक्ता
(Newly Elected Office Bearers of Mirganj Bar Association Take Oath in a Grand Ceremony)

Bareilly Today News:
मीरगंज, बरेली | भारत टाइम्स न्यूज़ 24 | ब्यूरो चीफ – डॉ. स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।
तहसील सभागार मीरगंज में सोमवार को बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उमेश गौतम (महापौर, नगर निगम बरेली), क्षेत्रीय विधायक डॉ डी.सी. वर्मा, तथा इंद्रदेव तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा) मौजूद रहे। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी मीरगंज व तहसीलदार मीरगंज की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी देवेश कुमार शर्मा तथा सहायक चुनाव अधिकारी जयदीप गंगवार द्वारा बार एसोसिएशन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट, महासचिव हरीश कुमार लाखा एडवोकेट, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रथम एडवोकेट, सह सचिव प्रेमपाल मौर्य एडवोकेट, राजवीर गंगवार एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष मोर सिंह एडवोकेट ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने पदभार ग्रहण किए।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समर्थकों की भी भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरा तहसील सभागार उत्साह और गरिमा से भरा दिखाई दिया।


जनप्रतिनिधियों के वक्तव्य

विधायक डॉ डी.सी. वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को और सशक्त बनाएगी।

महापौर उमेश गौतम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बार एसोसिएशन समाज और न्याय व्यवस्था के बीच सेतु का कार्य करता है।

इंद्रदेव तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा संविधान और न्याय की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है और मीरगंज की नई टीम से भी यही अपेक्षा है कि वह न्याय व्यवस्था की गरिमा को बनाए रखेगी।

आलोक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मीरगंज ने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ता समाज के बीच समन्वय से आम जनता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया और मजबूत होती है।

आशीष कुमार सिंह ,तहसीलदार मीरगंज ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद से न्यायिक कार्य और अधिक सुचारू रूप से संचालित होगा।

बार अध्यक्ष का वक्तव्य
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि बार एसोसिएशन मीरगंज हमेशा अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

मीरगंज बार एसोसिएशन का यह शपथ ग्रहण समारोह केवल औपचारिकता नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था की मजबूती का संकेत भी है। जब प्रशासन, जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता एक मंच पर आते हैं तो यह न्याय व्यवस्था के बेहतर समन्वय का प्रतीक बन जाता है। नई कार्यकारिणी के सामने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी भी होगी।

]]>