Homeबड़ी ख़बरेंBharat Times News 24।Bareilly Today News मीरगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण...

Bharat Times News 24।Bareilly Today News मीरगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, लापरवाही पर BLO और सुपरवाइजरों को कार्रवाई की चेतावनी ( Political Parties Meet in Mirganj Over Voter List Revision, BLOs and Supervisors Warned Against Negligence)

Bharat Times News 24।Bareilly Today News

मीरगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, लापरवाही पर BLO और सुपरवाइजरों को कार्रवाई की चेतावनी

Political Parties Meet in Mirganj Over Voter List Revision, BLOs and Supervisors Warned Against Negligence

By Dr. Sneh Kushwaha (Bharat Times News 24)

Bareilly Today News।

मीरगंज (बरेली)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 (SSR-2027) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील सभागार मीरगंज में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने की। इस दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि 17 नवंबर 2026 से मतदाता सूची के पुनरीक्षण के अंतर्गत फॉर्म-6, 7 एवं 8 प्राप्त किए जा रहे हैं। वहीं मतदाता सूची के प्रारूप फॉर्म-9, 10 एवं 11 को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके और वे मतदाता सूची का अवलोकन कर सकें।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं को ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का नियमित संचालन किया जा रहा है। एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर से ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया को समझ सकें और जागरूक बनें।

बैठक में तहसीलदार शमीम अहमद, सिमरन मथानिया के साथ भारतीय जनता पार्टी के भगवान सिंह गंगवार, अजयवीर सिंह, अपना दल (एस) के धर्मवीर, समाजवादी पार्टी के एडवोकेट सुरेश गंगवार, कांग्रेस के शिवम सक्सेना एवं अकरम सैफी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

BLO और सुपरवाइजरों के कार्यों की भी हुई समीक्षा, लापरवाही पर सख्त रुख-

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के अतिरिक्त 119-मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर तैनात सभी सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 की समीक्षा की गई। एसडीएम निधि शुक्ला ने सुपरवाइजरवार फॉर्म-6, 7 एवं 8 की प्रगति की समीक्षा की। जिन सुपरवाइजरों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई।

एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं फॉर्म-6, 7 एवं 8 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन सुपरवाइजरों आदित्य कुमार, आशीष कुमार शुक्ला एवं नरेश कुमार को एसडीएम ने प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
बैठक में सुपरवाइजर लोकेंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


लोकतंत्र की मजबूती का आधार निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची है। मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम छूटना या अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल होना निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 की सफलता के लिए प्रशासन, बीएलओ, सुपरवाइजरों और राजनीतिक दलों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन की सख्ती के साथ-साथ आम नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता भी जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

।


Bharat Times News 24 – लोकतंत्र की आवाज, जनता की बात।

RELATED ARTICLES

Most Popular