Homeस्नेह कुमार सिंह कुशवाहाUP Board 2025 News: यू पी बोर्ड-2025: केवल प्रयागराज में 24 फरवरी...

UP Board 2025 News: यू पी बोर्ड-2025: केवल प्रयागराज में 24 फरवरी की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा स्थगित, नई तिथि घोषित UP Board 2025 News:

UP Board 2025 News:
यू पी बोर्ड-2025: प्रयागराज में 24 फरवरी की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा स्थगित, नई तिथि घोषित
UP Board 2025 News:

लखनऊ, 21 फरवरी 2025 – महाकुंभ-2025 के अन्तिम स्नान पर्व (महाशिवरात्रि) पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने केवल प्रयागराज जिले में 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद् के सभापति के अनुरोध पर शासन ने परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत, 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं अब 9 मार्च 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएंगी।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम:
हाईस्कूल

पहले: 24 फरवरी 2025, प्रातः 8:30 – 11:45 बजे – हिन्दी प्रारम्भिक हिन्दी
अब: 9 मार्च 2025, प्रातः 8:30 – 11:45 बजे
इंटरमीडिएट

पहले: 24 फरवरी 2025, प्रातः 8:30 – 11:45 बजे – सैन्य विज्ञान

अब: 9 मार्च 2025, प्रातः 8:30 – 11:45 बजे

पहले: 24 फरवरी 2025, सायं 2:00 – 5:15 बजे – हेल्थकेयर, हिन्दी, सामान्य हिन्दी

अब: 9 मार्च 2025, सायं 2:00 – 5:15 बजे

संयुक्त सचिव अशोक कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय परीक्षार्थियों और महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह आदेश केवल प्रयागराज जिले के लिए ही है।

छात्रों को सलाह-

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीन परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को जारी रखें। अधिक जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

रिपोर्ट-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।
RELATED ARTICLES

Most Popular