Homeस्नेह कुमार सिंह कुशवाहाBareilly News: छात्राएं उत्पीड़न एवं हिंसा का शिकार होने से कैसे बचें...

Bareilly News: छात्राएं उत्पीड़न एवं हिंसा का शिकार होने से कैसे बचें ? राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने छात्राओं को किया जागरूक

Bareilly News:
छात्राएं उत्पीड़न एवं हिंसा का शिकार होने से कैसे बचें ?
राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने छात्राओं को किया जागरूक

Bareilly News:
मीरगंज/बरेली-
राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय रहीं, जिनका कॉलेज परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

महिला सुरक्षा पर जागरूकता
कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि संकट के समय में महिलाएं 1090, 181, और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “सशक्त महिलाएं ही एक सुरक्षित समाज की आधारशिला होती हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने कहा, “महिला सुरक्षा केवल कानून का मुद्दा नहीं है, बल्कि समाज में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हमें महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाने की आवश्यकता है।”

पुष्पा पांडेय ने कॉलेज परिसर में छात्राओं के लिए बने शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई और सुविधा को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, और अधिकारों से जुड़े कई सवाल पूछे। आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं से जुड़ी जानकारी को छात्राओं ने बड़े ध्यान से सुना।

कार्यक्रम में तहसीलदार डॉ विशाल कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गंगवार,सीडीपीओ मीरगंज रामगोपाल वर्मा, सीडीपीओ फतेहगंज पश्चिमी कृष्ण चंद्र, राजकीय महिला शरणालय की छाया गुड़गुल, डीपीओ रचना, कानूनगो धनपाल,लेखपाल अनिल कुमार,विनोद कुमार,डॉ स्नेह कुशवाहा,मनोज पाराशरी, अमृता आर्य,रश्मि गंगवार, किरन सिंह, राम अवतार सिंह,हेमंत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस जागरूकता अभियान की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया गया,जो छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

रिपोर्ट-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular