Homeशिक्षाउ.प्र.मा.शिक्षक संघ बरेली मंडल की आगामी धरने की तैयारी पर ज़ूम बैठक...

उ.प्र.मा.शिक्षक संघ बरेली मंडल की आगामी धरने की तैयारी पर ज़ूम बैठक आयोजित



बरेली, 22 सितंबर 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बरेली मंडल द्वारा आज एक महत्वपूर्ण ज़ूम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह यादव ने की, जिसमें बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, और बदायूं जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह बैठक 26 सितंबर 2024 को बरेली में होने वाले मंडलीय धरने की तैयारी पर केंद्रित रही।

बैठक में सभी जिला अध्यक्षों और जिला मंत्रियों ने मिलकर शिक्षकों से अपील की कि वे 26 सूत्रीय मांगों के समर्थन में भारी संख्या में 26 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय बरेली पहुंचें। धरने को सफल बनाने के लिए हर जिले से अधिकतम शिक्षक भाग लेंगे।

बैठक में मंडलीय मंत्री डॉ. नरेश सिंह, बरेली के जिला अध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा, जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री, अरविन्द कुमार उपाध्याय,शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष भुवनेश कुमार सिंह चौहान, पीलीभीत के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, बदायूं के जिला मंत्री आलोक कुमार पाठक सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने एकजुट होकर धरने को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई और मांगों को लेकर शिक्षकों के संघर्ष को मजबूती देने की बात कही।
रिपोर्ट-स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular