Homeस्नेह कुमार सिंह कुशवाहाBareilly News: मौर्य विकास संस्था के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के चुनाव...

Bareilly News: मौर्य विकास संस्था के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Bareilly News:
मौर्य विकास संस्था के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Bareilly News:
बरेली। मौर्य विकास संस्था, जिसका नवीनीकरण संख्या R/BAR/08651/2021-2022 तथा पत्रावली संख्या B-35609 है, के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्था के वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल 24 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है।

.संस्था के आजीवन संरक्षकों एवं सदस्यों द्वारा 16 फरवरी 2025 को आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारियों के रूप में डॉ. सौदान सिंह शाक्य, नरेशपाल मौर्य एडवोकेट, तारा चन्द्र मौर्य, रणजीत सिंह कुशवाह और कोमिल प्रसाद को नियुक्त किया गया।

चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया निम्नलिखित होगी:

20 फरवरी 2025 – अनंतिम मतदान सूची का प्रकाशन
23 फरवरी 2025 – मतदान सूची पर आपत्तियों का आमंत्रण (समय: 11:00 बजे से 4:00 बजे तक)
24 फरवरी 2025 – आपत्तियों का निस्तारण (समय: 11:00 बजे से 4:00 बजे तक)
25 फरवरी 2025 – अंतिम मतदान सूची का प्रकाशन
26 फरवरी 2025 – नामांकन दाखिल करने व जांच की प्रक्रिया (समय: 10:00 बजे से 4:00 बजे तक)
2 मार्च 2025 – आम सहमति से अध्यक्ष एवं महामंत्री के चयन का प्रयास (समय: 10:00 बजे से 2:00 बजे तक)
2 मार्च 2025 – नाम वापसी की अंतिम तिथि (समय: 2:00 बजे से 4:00 बजे तक)
3 मार्च 2025 – चुनाव चिन्ह का आवंटन (समय: 10:00 बजे से 2:00 बजे तक)
9 मार्च 2025 – मतदान (समय: 9:00 बजे से 4:00 बजे तक)
9 मार्च 2025 – मतगणना एवं परिणाम घोषणा (शाम 4:30 बजे से)
संस्था के प्रधान कार्यालय, मौर्य छात्रावास, अशोक नगर, मढ़ीनाथ, बरेली में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। इस चुनाव कार्यक्रम की सूचना विभिन्न समाचार पत्रों एवं संस्था मुख्यालय पर प्रकाशित कर दी गई है।

रिपोर्ट-डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular