Homeस्नेह कुमार सिंह कुशवाहालिवर की सफाई: जानिए घर पर कैसे रखें अपने लिवर को स्वस्थ

लिवर की सफाई: जानिए घर पर कैसे रखें अपने लिवर को स्वस्थ

लिवर की अहमियत
हमारा लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। हमारे खानपान की गलत आदतें और अस्वस्थ जीवनशैली अक्सर लिवर को प्रभावित करती हैं। लिवर ठीक से काम करता रहे, इसके लिए इसकी नियमित देखभाल जरूरी है। यदि लिवर की समस्याओं का समय रहते इलाज नहीं किया जाए, तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, जिससे जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ और साफ बनाए रखने के कुछ घरेलू उपायों को जानना हमारे लिए बहुत फायदेमंद है।

लिवर की खराबी के लक्षण

लिवर खराब होने के कुछ सामान्य लक्षण हैं जिन्हें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए-

चेहरे पर धब्बे और पीली रंगत:
यदि आपके चेहरे पर सफेद धब्बे या पीली रंगत दिखने लगे, तो यह लिवर में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

आँखों में पीलापन-
आँखों का सफेद भाग पीला पड़ने लगे तो इसे अनदेखा न करें,यह लिवर की खराबी का प्रमुख लक्षण है।

स्वाद में बदलाव-
यदि भोजन का स्वाद ठीक से महसूस नहीं होता,तो यह बाइल एंजाइम के असंतुलन का संकेत है।

मुँह से बदबू-
लीवर की खराबी के कारण मुँह से बदबू आने लगती है, जो अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण होती है।

थकान और डार्क सर्कल- लिवर खराब होने पर सामान्य से अधिक थकान महसूस होती है, आँखों के नीचे काले घेरे भी दिखाई देने लगते हैं।

पाचन तंत्र की समस्या-
लिवर खराब होने पर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और सीने में जलन जैसी समस्याएँ बढ़ सकती हैं।

लिवर की सफाई के घरेलू उपाय

लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय लाभकारी हो सकते हैं।

सेब का सिरका-
रोज खाने के साथ सेब का सिरका लेना लिवर को साफ रखने में मदद करता है।

किशमिश का पानी-
150 ग्राम किशमिश को रातभर भिगोकर सुबह गुनगुना करके पिएं। यह लिवर और किडनी दोनों की सफाई करता है,परंतु इसका सेवन महीने में केवल चार दिन ही करें।
शहद और गुनगुना पानी-
सुबह खाली पेट लहसुन खाने के बाद शहद मिले गुनगुने पानी का सेवन करें।

लहसुन-
रोज सुबह खाली पेट दो लहसुन की कलियाँ खाने से लिवर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।

नींबू-
एक पके हुए नींबू को चार भागों में काटें और इसमें काली मिर्च, काला नमक, और अन्य मसाले डालकर सेवन करें।

जामुन-
मौसम के अनुसार 200-300 ग्राम जामुन खाली पेट खाने से लिवर संबंधी समस्याएँ दूर होती हैं।
हरड़ और गुड़-
लिवर और तिल्ली के बढ़ने पर हरड़ के छिलके और गुड़ की गोली का सेवन लाभकारी होता है।

विशेष टिप्स
इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से लिवर की समस्याओं में राहत मिल सकती है। लिवर का इलाज 15-21 दिन तक करने से यकृत विकार में सुधार आ सकता है। यह पेट दर्द, भूख में वृद्धि, सिरदर्द, और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है।

इन उपायों को ध्यान में रखते हुए और सही तरीके से अपनाकर आप अपने लिवर को साफ और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं, जिससे आपके शरीर को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी।


डॉ स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular