Homeस्नेह कुमार सिंह कुशवाहानवरात्रि 2024: पांचवें दिन मां स्कंदमाता को लगाएं भोग, सुख-समृद्धि की होगी...

नवरात्रि 2024: पांचवें दिन मां स्कंदमाता को लगाएं भोग, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन 7 अक्तूबर 2024, सोमवार को है, जिसमें मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। इन्हें स्कंद कुमार, यानी भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण ‘स्कंदमाता’ कहा जाता है। स्कंदमाता का स्वरूप सफेद रंग का है और वे कमल के पुष्प पर विराजित रहती हैं, जिसे ‘पद्मासना’ कहा जाता है। उनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें से एक में बालरूप स्कंद हैं और दो में कमल के फूल हैं। उनका एक हाथ अभय मुद्रा में होता है।

मां स्कंदमाता की पूजा से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। नवरात्रि के पांचवें दिन भक्तों को मां स्कंदमाता को सफेद रंग के भोग जैसे दूध और चावल से बनी खीर तथा केले का भोग अर्पित करना चाहिए। इससे देवी मां प्रसन्न होकर खुशहाल जीवन और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।


इस दिन भक्तों को निम्न मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए:

सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः।
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।

Disclaimer:(यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है।)

RELATED ARTICLES

Most Popular