Homeस्नेह कुमार सिंह कुशवाहाउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आगामी धरने की सफलता के लिए...

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आगामी धरने की सफलता के लिए रणनीतियों पर विचार हेतु बैठक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आगामी धरने की सफलता के लिए रणनीतियों पर विचार हेतु बैठक

बरेली-
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बरेली की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 26 सितंबर 2024 को मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली कार्यालय पर प्रस्तावित धरने और प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मण्डलीय अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना और मण्डलीय अध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह यादव ने की। इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा, मंत्री मुन्नेश अग्निहोत्री, और कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। धरने की सफलता के लिए रणनीतियों पर विचार किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular